• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना प्रमुख बोले- LAC पर किसी भी चुनौतियों से निपटने के लिए हमारे जवान तैयार

Desk by Desk
04/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, लद्दाख
0
सेना प्रमुख Army Chief

सेना प्रमुख

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी है। इसी बीच लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर गए सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर स्थिति गंभीर और नाजुक है। सेना प्रमुख ने कहा कि एलएसी पर स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने अपनी सुरक्षा के लिए एहतियातन तैनाती ले ली है, ताकि हमारी सुरक्षा और अखंडता सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

गैस सिलेंडर में आग लगाकर युवक ने की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई ये वजह…

सेना प्रमुख ने कहा कि पिछले 2-3 महीनों से स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन हम चीन के साथ सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर लगातार बात कर रहे हैं। यह हो रहा है और भविष्य में भी जारी रहेगा। हमें पूरा यकीन है कि इस बातचीत के माध्यम से हमारे बीच जो भी मतभेद हैं। उसका हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यथास्थिति नहीं बदली जाए और हम अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम हों।

राज ठाकरे ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- ‘क्या हिंदुओं के प्रति सरकार बहरी हो चुकी है?

 

सेना प्रमुख ने कहा कि जवानों का का मनोबल ऊंचा है और वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं फिर से दोहराना चाहूंगा कि हमारे अधिकारी और जवान दुनिया में सबसे अच्छे हैं और न केवल सेना बल्कि देश को भी गौरवान्वित करेंगे।
नरवणे ने कहा कि मैंने लेह पहुंचने के बाद विभिन्न स्थानों का दौरा किया। मैंने अधिकारियों, जेसीओ से बात की और तैयारियों का जायजा लिया। जवानों का मनोबल ऊंचा है और वे सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2.62 करोड़ के पार, 8.67 लाख से अधिक की मौत

 

बता दें नरवणे ने गुरुवार को लद्दाख का दो दिवसीय दौरा शुरू किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पैंगोंग झील के दक्षिणी तट के आस-पास यथास्थिति को बदलने के चीन के हालिया प्रयासों के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करने के मकसद से सेना प्रमुख का यह दौरा हुआ।

 

Tags: army chiefArmy chief MM NarVane said situation on LAC is Tensed and critical लद्दाख के दौरे के बाद आर्मी चीफ बोले- LAC पर हालात थोड़े गंभीर भारतChinaIndiaindia china faceoff.lacLadakh Borderचीनभारत चीन फेसऑफ़लद्दाख सीमालाख
Previous Post

मायावती का योगी सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में ब्राह्मणों और दलितों का हो रहा है उत्पीड़न

Next Post

लालू प्रसाद यादव कर रहे मनमानी, आईजी बीरेंद्र भूषण ने रांची के उपयुक्त को लिखा पत्र

Desk

Desk

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Next Post
lalu prasad yadav

लालू प्रसाद यादव कर रहे मनमानी, आईजी बीरेंद्र भूषण ने रांची के उपयुक्त को लिखा पत्र

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है: अखिलेश यादव

27/10/2023
Horoscope

01 जुलाई राशिफल: जानें कैसा रहेगा माह का पहला दिन

01/07/2022
Bihar Budget 2021

Bihar Budget: हर जिले में खुलेगा मेगा स्किल सेंटर, मेडिकल व खेल यूनिवर्सिटी का ऐलान

22/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version