• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमले का जवाब देने के लिये सेना को इजाजत की जरूरत नहीं : राजनाथ

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, महाराजगंज
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिये डटी सेनाये हर आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम और तैयार हैं और इसके लिये उन्हे किसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है।

महराजगंज में गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की भव्य प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुये उन्होने कहा “भारत कमजोर नहीं दुनिया का ताकतवर देश है। सेना को हमने हिदायत दे रखी है पहला आक्रमण हम नहीं करेंगे। यह हमारे देश का प्राचीन इतिहास रहा है लेकिन किसी ने भी आक्रमण करने की पहल की तो सेना को किसी का इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। आक्रमण करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। आज कोई भी हमारी एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है।”

उन्होने कहा “1978 में जब मैं गोरखपुर विश्वविद्यालय से एमएससी कर रहा था, तब कश्मीर के अलगाववादियों ने भारत के एक प्लेन की हाईजैकिंग कर ली। मैंने एक छात्र संगठन बनाया था, जनता में रोष था। हमनें महंत अवेद्यनाथ से मिलकर गोरखपुर बंद करवाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ठीक है, लेकिन किसी को दिक्कत या किसी के साथ अशिष्टता नहीं होनी चाहिए। उनके मार्गदर्शन में गोरखपुर पूरी तरह बंद रहा।”

इस मौके पर महंत अवेद्यनाथ के उत्तराधिकारी एवं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के पूर्व देश की आंतरिक स्थिति बहुत खराब थी। कहीं नक्सलवाद व माओवाद से लोग त्रस्त थे तो कहीं पूर्वोत्तर का उग्रवाद सिर पर था। कहीं कश्मीर का उग्रवाद देश की एकता और अखंडता को चुनौती देता था। धीरे-धीरे उनके दायरे को सिकुड़ते हुए भारत की आंतरिक स्थिति को सुदृढ करने में सरकार को सफलता मिली।

आधुनिक भारत में सोशल मीडिया नारद की तरह समन्वय की भूमिका में : सीएम धामी

उन्होने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ जब यशस्वी नेतृत्व मिलता है तो ऐसे ही होता है। पहले जो आंखें दिखाते थे, घुसपैठ करते थे वह अब पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के सीमावर्ती इलाकों में दूर-दूर तक नजर नहीं आते। यह नए भारत की तस्वीर है जो दुनिया के सभी देशों से आंख में आंख मिलाकर बात करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा “याद करिए 2014 के पहले भारत की आंतरिक की स्थिति क्या थी। चाहे वह वाह्यसुरक्षा का मामला हो या आंतरिक सुरक्षा का। जब मर्जी प्लेन हाईजैक कर लिया गया जब मर्जी विस्फोट करके निर्दोष नागरिक मार दिए जाते थे। जिस देश की मर्जी होती थी भारत के अंदर घुसपैठ कर लेता था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज नए भारत ने जो तेज दिखाया है उसका जज्बा पूरी दुनिया में प्रदर्शित हो रहा है।”

Tags: Maharajganj newsRajnath singhup news
Previous Post

धोनी के सिपाहियों ने RCB को 156 रनों पर रोका, विकटों की लगाई छड़ी

Next Post

महंगाई की आग में गरीबों को हर दिन जला रही है भाजपा सरकार : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Next Post
akhilesh yadav

महंगाई की आग में गरीबों को हर दिन जला रही है भाजपा सरकार : अखिलेश

यह भी पढ़ें

जॉन सीना John Cena

जॉन सीना ने गुपचुप रचाई गर्लफ्रेंड शाय शरियातदेह संग शादी, सोशल मीडिया पर जताई खुशी

16/10/2020
Police Encounter

मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

21/03/2022
बीजेपी विधायक के नाम का लगा है विधानसभा पास

विकास दुबे के फाइनेंसर की कार पर जानें किस बीजेपी विधायक के नाम का लगा है विधानसभा पास

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version