• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आधुनिक भारत में सोशल मीडिया नारद की तरह समन्वय की भूमिका में : सीएम धामी

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि आधुनिक भारत में सोशल मीडिया नारद की भूमिका में है। वह जनपक्ष और सरकार के पक्ष को समन्वय के साथ संचार माध्यमों के समक्ष रखता है। उन्होंने यह विचार शुक्रवार को राज्यस्तरीय कार्यशाला में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व में नारद स्वर्ग लोक, धरा लोक एवं पाताल लोक में समन्वय स्थापित करते थे, उसी प्रकार आज देश में भाजपा की मीडिया टीम जनपक्ष और सरकार का पक्ष समन्वय के साथ संचार माध्यमों में रखती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि वह सर्वप्रथम कार्यकर्ता हैं। इसके बाद मुख्य सेवक। वह मीडिया टीम की सूचनाओं पर कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री मोदी ने जब कहा था कि आने वाला समय डिजिटल का होगा तो विश्वास नहीं किया जा रहा था। आज मोबाइल जीवन का दैनिक महत्वपूर्ण अंग बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 24 हजार भर्ती निकाली हैं, जिस पर 15 अगस्त से कार्य आरंभ हो गया है और 3 माह के अंदर इनमें से आधी भर्तियां हो जाएंगी। स्वरोजगार के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। सरकार ने आयु में एक वर्ष की छूट दी है। साथ ही आवेदन फार्म को निशुल्क कर दिया है। विपक्ष घोषणाओं पर सवाल उठा रहा है पर वह विभिन्न विभागों और वित्त विभाग से आकलन करवा कर ही घोषणाएं कर रहे हैं, जो निश्चित तौर पर धरातल पर आएंगी।

स्थानीय स्तर पर उद्यमियों तथा व्यापारियों की समस्याओं का हो निराकरण : सहगल

धामी ने कहा कि हमने पर्यटन क्षेत्र को दो हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज के साथ ही आजीविका योजना में पुलिस को तथा राजस्व के लोगों को भी पैकेज दिया है। आयुष्मान भारत तथा अटल आयुष्मान योजना के बनने वाले कार्यों को जिन पर पहले 30 रुपये लगता था, उसे निशुल्क कर दिया है। हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक आप लोगों के माध्यम से पहुंचकर उस तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा कर उसका जीवन स्तर बढ़ाना है।

प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता संगठन मंत्री अजेय कुमार ने मीडिया प्रभारियों को टिप्स देते हुए विरोधियों के आरोपों का शालीनता से जवाब देने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अपना पक्ष रखने के लिए विषय पर पकड़ बनाएं। आने वाले विधानसभा चुनाव तक पूर्णकालिक कार्य करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मीडिया कार्यशाला आयोजित करने, मीडिया कर्मियों से मधुर संबंध बनाने और संगठन और सरकार को अधिक से अधिक कवरेज दिलाने पर जोर दिया।

आखिर में सत्र अध्यक्ष प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने न्यूज से संबंधित जानकारी देते हुए आभार व्यक्त किया। सत्र में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान सहित प्रदेश मीडिया टीम के सभी सदस्य प्रदेश के सभी जिलों से आए हुए मीडिया प्रभारी तथा महिला मोर्चा, किसान मोर्चा ,युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा ,अनुसूचित जाति मोर्चा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Tags: cm pushkar singh dhamiUttrakhand News
Previous Post

अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Next Post

उत्तराखंड एप्पल मिशन की राशि दोगुनी, सेब को मिलेगी पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे और तारों की तत्काल हो मरम्मत: मुख्यमंत्री

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

छात्रवृत्ति से खिले सपनों के पंख, योगी सरकार ने आसान की पढ़ाई की राह

03/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 23 PCS अधिकारियों का तबादला

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Next Post

उत्तराखंड एप्पल मिशन की राशि दोगुनी, सेब को मिलेगी पहचान

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

beaten

फोन पर महिला से अश्लील बातें करना पड़ा भरी, भीड़ ने मनचले को पीटा

19/04/2021
Office

ऑफिस डेस्क पर न रखें ये चीजें, वरना रुक जाएगी तरक्की

25/08/2026
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश बोले- जब यूपी में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को इतना खतरा है, जनता तो भगवान भरोसे

10/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version