• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड एप्पल मिशन की राशि दोगुनी, सेब को मिलेगी पहचान

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरकार ने सेब उत्पादन को बढ़ावा देने और राज्य के सेब को पहचान दिलाने के लिए अब उत्तराखंड एप्पल मिशन को दी जाने वाली धनराशि दुगनी करने की घोषणा की।

शुक्रवार को रेंजर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय एप्पल महोत्सव का शुभारम्भ के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में औद्यानिकी एवं बागवानी के विकास से जुड़े कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि देने की भी बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी एवं स्टालों का भी अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों से भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के साथ ही उद्यान एवं बागवानी के विकास के लिए अनुकूल नीति बनाई जाएगी। उन्होंने नए उद्यानों की स्थापना और उनके बेहतर प्रबन्धन पर ध्यान देने पर बल दिया। कहा कि कृषि वैज्ञानिकों से राज्य की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल कृषि एवं बागवानी के विकास के लिए शोध एवं अनुसंधान पर फोकस करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब पौष्टिकता से युक्त फल है। हमारा सेब उत्पादन वैसे आगे बढ़े तथा देश व दुनिया में इसकी पहचान बने इस पर ध्यान देने की जरूरत है। यह आयोजन निश्चित रूप से हमारे सेब उत्पादकों तथा बागवानी से जुड़े किसानों को नए अवसर प्रदान करेगा।

आधुनिक भारत में सोशल मीडिया नारद की तरह समन्वय की भूमिका में : सीएम धामी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के किसानों एवं बागवानों को खुशहाल बनाने के संकल्प को भी पूरा करने में मददगार होगा। केन्द्रीय कृषि मंत्री की ओर से भी राज्य में कृषि एवं बागवानी के विकास में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नई तकनीकि के बल पर सेब के उन्नत किस्म के पेड़ लगाने से हम जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल से अच्छी क्वालिटी का सेब उत्पादन कर उसके निर्यातक बनें। इस दिशा में समेकित प्रयासों की भी उन्होंने जरूरत बतायी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों, नौजवानों , समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य है, इसके लिये जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सरलीकरण के साथ समाधान एवं निस्तारण तथा संतुष्टि के भाव के साथ कार्य किया जा रहा है।

विकास में सेब उत्पादन और बागवानी मील का पत्थर साबित होगा: मंत्री सुबोध

कृषि एवं उद्यान में मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह आयोजन राज्य के सेब उत्पादन एवं बागवानी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि एप्पल मिशन के साथ अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा रहा है। जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल के साथ हमारे सेब की पहचान बने इसके लिये क्वालिटी एवं पैकिंग पर ध्यान दिया गया है। आधुनिक तकनीकि एवं उपकरणों के साथ कृषि वैज्ञानिकों को भी इससे जोड़ा गया है ताकि बेहतर अनुसंधान के बल पर हमारे उत्पादों की पहचान बन सके।

1690 करोड़ का प्रस्ताव तैयार

निदेशक उद्यान डॉ. एच.एस. बवेजा ने बताया कि प्रदेश को उद्यान प्रदेश बनाने की कार्य योजना तैयार की गयी है। इसके लिये 1690 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हमारे किसान आधुनिक तकनीकि का इस्तेमाल कर बागवानी के विकास में सहयोगी बनें इसके प्रयास किये जा रहे हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक महेश नेगी, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags: apple festivalcm pushkar singh dhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

आधुनिक भारत में सोशल मीडिया नारद की तरह समन्वय की भूमिका में : सीएम धामी

Next Post

धोनी के सिपाहियों ने RCB को 156 रनों पर रोका, विकटों की लगाई छड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post

धोनी के सिपाहियों ने RCB को 156 रनों पर रोका, विकटों की लगाई छड़ी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

cm yogi

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना ही पीएम मोदी का सपना है : योगी

21/12/2020
Noida International Airport

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा देश का बड़ा एमआरओ हब

28/03/2026

रिजवान के बाद इस विधायक ने भी छोड़ी ‘साइकिल’ की सवारी, थामा कांग्रेस का हाथ

27/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version