• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना ही पीएम मोदी का सपना है : योगी

Writer D by Writer D
21/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानो की आय दोगुनी करने के प्रति कटिबद्धता जताते हुये कृषि वैज्ञानिकों को नई तकनीक विकसित करने के लिये कहा जिससे किसान उनका लाभ लेकर आगे बढ़ सकें।

श्री योगी ने अयोध्या में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का उदघाटन करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री का एक ही सपना है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाए और किसानों के चेहरे पर खुशहाली एवं समृद्धि आये।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों के कर्ज माफी के निर्णय का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सबसे पहले किसानों के कर्ज माफी करने का काम किया था, जिसका फायदा प्रदेश के किसानों को सीधे पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं, सभी परियोजनाओं को जमीन पर उतारने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। समूचे प्रदेश में अब तक 89 कृषि विज्ञान केंद्र है। जिसमें से आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अभी हाल ही में आठ कृषि विज्ञान केंद्रों की सौगात मिली।

बेशकीमती पेड़ कटाने के आरोप में प्राचार्य समेत सात गिरफ़्तार, लकड़ी बरामद

कृषि मंत्री ने पूर्व सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर सरकारों ने ध्यान दिया होता तो उत्तर प्रदेश का भी किसान पूरे देश में सबसे अग्रणी होता। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा 95 करोड़ रुपये लागत की 39 परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह परियोजनाएं व्यापक परिवर्तन करेंगी।

उन्होंने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों की नई नई खोज के चलते उत्तर प्रदेश अब सबसे बड़ा खाद्य उत्पादक प्रदेश हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व में गन्ना उत्पादन मात्र 600 कुंतल प्रति हेक्टेयर ही होता था, मगर प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में गन्ना किसानों का एक भी पाई बकाया नहीं है और गन्ना उत्पादन भी 600 कुंतल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 800 कुंतल प्रति हेक्टेयर तक हो गया है। दूध एवं मत्स्य उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश इस समय पूरे देश में नंबर एक पर है। नई खोज नई परियोजनाओं के तहत उत्तर प्रदेश कृषि के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है।

मोदी सरकार विफलताओं से बचने के लिए रद्द किया शीतकालीन सत्र : सीताराम येच्चुरी

श्री शाही ने मौजूद किसानों से भारत माता की जयकार इतने जोर से करने की बात कहते हुए कहा कि जयकारा इतना जोर से लगना चाहिए कि धरने पर बैठे किसानों को बता दें कि देश का किसान खुशहाल है, तरक्की कर रहा है, उसे किसान बिल से कतई विरोध नहीं है।

Tags: cm yogilatest political newspolitical newsup newsUttar Pradesh News
Previous Post

विपक्षी नेताओं के उत्पीड़न में भाजपा को खुशी मिलती है : अखिलेश

Next Post

ब्लैक आउटफिट में ‘बोल्ड’ अंदाज में दिखीं आलिया भट्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post

ब्लैक आउटफिट में 'बोल्ड' अंदाज में दिखीं आलिया भट्ट

यह भी पढ़ें

Heavy Rain

दिल्ली में आंधी-बारिश का कहर, चार लोगों की मौत; 40 फ्लाइट्स कैंसिल

02/05/2025

Sonu Sood ने पूरे गांव की लड़कियों को साइकिल देने का किया ऐलान

31/10/2020

सपने देखना और उनका कड़ी मेहनत के साथ पीछा करना महत्वपूर्ण है : राजवीर धोडी

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version