Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अर्नब गोस्वामी कहा कि-मुझे पुलिस ने मारा, जानें क्या बोले महाराष्ट्र के गृह मंत्री?

अर्नब गोस्वामी Arnab Goswami

अर्नब गोस्वामी

मुंबई। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नायक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुंबई पुलिस ने सुबह गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अर्नब को अलीबाग पुलिस स्टेशन लाते समय उन्होंने कहा कि मुझे पुलिस ने मारा है।

निक्की तंबोली ने पैंट ने छिपाया मास्क, ट्रोल्स बोले- घटिया, घिनौना

अर्नब के इस आरोप पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस कानून के अनुसार काम करेगी। वहीं इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मैं हैरान हूं कि सरकार में बैठे लोगों का आक्रोश बहुत चुनिंदा है। जब यूपी के मिर्जापुर में लोगों के नमक-रोटी खाने की खबर प्रकाशित करने पर एक पत्रकार को महीनों जेल में डाल दिया जाता है, जब पत्रकारों को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है तो यह आक्रोश क्यों नहीं दिखता?

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि भाजपा इस देश में आखिरी पार्टी होनी चाहिए जो प्रेस की स्वतंत्रता के बारे में बात कर सकती है। उसका रुख शर्मनाक है। सुप्रिया ने आरोप लगाया कि जिस पत्रकार की बात हो रही है उन्होंने पत्रकारिता का मखौल बनाया है। वह भाजपा के मोर्चे की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासित राज्य में किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा और कानून अपना काम करेगा।

‘लक्ष्मी’ के नए गाने ‘बमभोले’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आए अक्षय कुमार

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अर्नब गोस्वामी की अचानक गिरफ्तारी की निंदा की है। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग की कि गोस्वामी के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाए और मीडिया की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के खिलाफ सरकारी ताकत का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

पुलिस ने इससे पहले अर्नब को बुधवार सुबह उनके घर से हिरासत में लिया था। पुलिस ने अर्नब को आर्किटेक्ट अन्वय को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया। आर्किटेक्ट अन्वय ने मई 2018 में आत्महत्या की थी। अन्वय ने अपने सुइसाइड में आरोप लगाया था कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। उसने अर्णब पर 5.40 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने का उल्लेख किया था।

Exit mobile version