नई दिल्ली। पूर्व IAS अधिकारी अरुण गोयल (Arun Goyal ) को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे हैं। वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे।
उनकी नियुक्ति की घोषणा सरकार ने एक प्रेस बयान में की। सुशील चंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मई में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके स्थान पर राजीव कुमार नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने।
अरुण गोयल (Arun Goyal ) की चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे, जिसमें से पहले चरण का मतदान एक दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होना है। दोनों चरणों के नतीजे आठ दिसंबर को जारी किए जाएंगे।








