• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नरेश बालियान कपिल सांगवान का विक्टिम है…’, AAP MLA की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल

Writer D by Writer D
01/12/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
AAP

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल फरवरी के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के चलते सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए साफ कह दिया है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सात सीटों पर गठबंधन में चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस ने 4 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वो 7 की 7 सीट बीजेपी से हार गए थे। इसी के बाद हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इंकार कर दिया था और अकेले चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इंकार

जहां एक तरफ दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इंकार कर दिया है। वहीं, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी शुक्रवार को इस बात को साफ कर दिया था कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

देवेंद्र यादव ने कहा था, लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने तय किया है कि वो दिल्ली की 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे और किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर हम लोकसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन न करते तो जरूर हम एक या दो सीट जीतने में कामयाब होते।

नरेश बालियान खुद रेंसम कॉल से पीड़ित थे

नरेश बालियान का जिक्र करते हुए केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, हमारे एक विधायक जोकि खुद रेंसम कॉल से पीड़ित थे, उनको गैंगस्टर कपिल सांगवान से कॉल आ रही थी। धारीवाल जी को इसकी शिकायत भी दी। जिसमें उन्होंने बताया था कि नंदू गैंग ने उनको व्हाट्सएप पर फोन कर विदेश में रह रहे उनके बेटे को लेकर धमकी दी। 30 से 35 बार फोन कॉल आया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, विधायक नरेश बालियान कपिल सांगवान का विक्टिम है। उनको धमकियां आई, उन्होंने दिल्ली पुलिस को कहा कि धमकी आ रही है उस पर कार्रवाई करें, लेकिन उसकी जगह कर नरेश बालियान को गिरफ्तार कर लिया गया। मुझ पर हमला किया गया।

संभल में हुआ दंगा सपा की इसी साजिश का हिस्सा, केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना

केजरीवाल ने आगे कहा, नरेश बालियान की गिरफ्तारी से अमित शाह जी ने संदेश दिया है कि अगर कोई शिकायत करता है तो उसको ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और गैंगस्टर को संदेश दिया है कि वो उनके खिलाफ शिकायत करने वाले की ही ऐसी की तैसी कर देंगे। मैं अमित शाह जी से कहना चाहता हूं कि आप गैंगस्टर पर कार्रवाई करें। उससे दिल्ली सुरक्षित होगी, मुझे गिरफ्तार करने से कुछ नहीं होगा।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi assembly electionsdelhi newsNational news
Previous Post

संभल में हुआ दंगा सपा की इसी साजिश का हिस्सा, केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना

Next Post

दहेज प्रथा पर प्रहार व सामाजिक समता का प्रतीक है सामूहिक विवाह कार्यक्रम : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Magh Purnima
Main Slider

माघ पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, पूजा का नहीं मिलेगा पुण्य

01/02/2026
Next Post
CM Yogi participated in the mass marriage ceremony

दहेज प्रथा पर प्रहार व सामाजिक समता का प्रतीक है सामूहिक विवाह कार्यक्रम : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Rajnath Singh

हमले का जवाब देने के लिये सेना को इजाजत की जरूरत नहीं : राजनाथ

24/09/2021
Twitter's blue bird got a new owner

दुनियाभर में डाउन हुआ Twitter, हजारों यूजर्स परेशान

01/07/2023

विश्व हिन्दू परिषद ने शोभा यात्रा निकाल कर मनया हनुमान जन्मोत्सव

13/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version