• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

Writer D by Writer D
06/05/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
garden

garden

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अब तक आप टेलकम पाउडर (Talcum Powder) का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए ही करते आए होंगे, लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि टेलकम पाउडर आपके गार्डन (Garden) के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

अगर थोड़ी मात्रा में टेलकम पाउडर का इस्तेमाल किया जाए तो यह पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाने से लेकर गार्डनिंग टूल्स को सुरक्षित रखने में काफी मदद कर सकता है।

आइए जानते हैं कि आप टेलकम पाउडर का गार्डन (Garden) कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

पौधों को चींटियों से बचाएं

अगर आपके गार्डन (Garden) में चींटियां घुस गई हैं तो उन्हें पौधों से दूर करने में टेलकम पाउडर आपकी काफी मदद कर सकता है।

इसके लिए पौधों पर टेलकम पाउडर का छिड़काव करें। इससे पौधों को चींटियों के साथ-साथ अन्य कीड़े-मकोड़ों से बचाने में भी मदद मिलेगी और पौधों को किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।

आप पौधों से चींटियों को दूर रखने के लिए बेझिझक इस कारगर उपाय को आजमा सकते हैं।

पौधों के लिए कवकनाशी बनाएं

अगर आपके गार्डन के पौधों में फफूंद लग गई है तो उसे साफ करने के लिए जल्द ही पौधों पर कवकनाशी (Fungicide) का छिड़काव करें क्योंकि फफूंद पौधों को खराब कर सकती है।

वैसे आप चाहें तो टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करके पौधों के लिए कवकनाशी बना सकते हैं।

इसके लिए बस एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच पानी के साथ चार बड़ी चम्मच टेलकम पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को फफूंद वाले पौधे पर लगाएं।

फूलों को कीड़ों से रखें सुरक्षित

अगर आप यह नहीं चाहते हैं कि कीड़े आपके गार्डन के फूल वाले पौधों को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाए तो इसके लिए भी आप टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दरअसल, टेलकम पाउडर की महक कीड़ों को बर्दाश्त नहीं हो पाती है, जिसके कारण वे फूल वाले पौधों से दूर रहेंगे।

इसके लिए फूल वाले पौधों पर थोड़े से टेलकम पाउडर का छिड़काव करें। इससे कीड़े फूलों के आसपास भी नहीं भटकेंगे।

गार्डनिंग टूल्स का रखें ख्याल

अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं तो यकीनन आपके पास गार्डनिंग टूल्स भी होंगे क्योंकि इनकी मदद से गार्डनिंग करना आसान हो जाता है।

हालांकि, पौधों की तरह इनका भी सही तरह से ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

ऐसे में अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके गार्डनिंग टूल्स जंग और खराब होने से बचे रहे तो इन पर समय-समय पर टेलकम पाउडर लगाएं। इससे गार्डनिंग टूल्स लंबे समय तक ठीक रहेंगे।

Tags: gardening hacksgardening tips
Previous Post

बच्चों के लिए कहर बना टोमैटो फ्लू, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Next Post

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

यह भी पढ़ें

Blood Donation

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

17/04/2026

उत्तराखंड के CM पुष्कर आज जाएंगे लखनऊ, जाने पूरा कार्यक्रम

17/11/2021
dead body

दिव्यांग महिला हत्याकांड में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, रडार पर मृतका के दोनों भाई

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version