• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

Writer D by Writer D
18/10/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Akshay Kumar met CM Dhami
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की फिल्म नीति और शूटिंग की संभावनाओं पर जोर दिया। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण के लिए उपलब्ध सुविधाओं और उत्तराखण्ड को प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के विषय पर चर्चा हुई।

अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लैंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। प्रदेश में उनकी मौजूदगी से एक बार फिर उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता और फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण चर्चा में है।

फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही उत्तराखण्ड की खूबसूरती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। प्रदेश की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध भौगोलिक परिस्थितियां फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। यहां बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग होने से राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हो रही है।

फिल्म नीति-2024 से मिल रही सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से शूटिंग की अनुमति सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान की व्यवस्था भी की गई है, जिससे प्रदेश में फिल्म उद्योग के विस्तार को बढ़ावा मिल सके।

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखण्ड में अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहित करना और स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना है। फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में वृद्धि होने से पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन और अन्य स्थानीय कारोबारों को भी लाभ मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: akshay kumarcm dhamiUttarakhand News
Previous Post

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

Next Post

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

यह भी पढ़ें

sonam

सोनम के ससुर की फर्म से 27.61 करोड़ रुपए हुआ ट्रांसफर

12/03/2022
Haridwar

हरिद्वार कुम्भ 2021 में मरम्मत के लिए बंद रहेगी ऊपरी गंगा नहर

14/10/2020
Humayun Kabir

‘नई बाबरी मस्जिद की स्थापना के लिए दूंगा 1 करोड़…’, TMC विधायक का बड़ा ऐलान

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version