• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थोड़ी देर में जेल से बाहर आएंगे आर्यन खान, रिहाई प्रक्रिया जारी

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
Aryan Khan

Aryan Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए आज खुशी का दिन है। आज आर्यन खान को जेल से रिहाई मिल रही है। आर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने बताया है कि उन्हें आर्यन की जमानत का ऑर्डर मिल गया है। आर्यन को रिहा करने प्रक्रिया चल रही है।

23 वर्षीय खान को गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। हालांकि शुक्रवार को जमानत के कागजात सही समय पर जेल में ना पहुंचने पर उन्हें रिहा नहीं किया जा सका। उधर शनिवार सुबह जेल अधिकारियों ने जमानत आदेश लेने के लिए करीब साढ़े पांच बजे आर्थर रोड जेल के बाहर जमानत की पेटी खोली। कल आर्यन खान के जमानत आदेश की कॉपी इसी पेटी के अंदर रखी गई थी। आर्यन की रिहाई के बाबत आर्थर रोड जेल के अधीक्षक नितिन वायचल ने कहा कि हमें आर्यन खान की रिहाई का आदेश मिल गया है। 1-2 घंटे में उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में गिरफ्तारी के 25 दिन बाद हाईकोर्ट ने आर्यन को जमानत दी थी। शुक्रवार शाम को एक विशेष अदालत ने आर्यन के लिए रिहाई मेमो जारी किया, लेकिन उनके वकील समय-सीमा के अंदर कागजात जेल अधिकारियों तक नहीं पहुंचा सके। उधर उच्च न्यायालय ने आर्यन की जमानत के लिए 14 शर्तें लागू की हैं जिनमें एक लाख रुपये के निजी मुचलके का भुगतान और यहां एनसीबी दफ्तर में हर सप्ताह हाजिरी लगाना शामिल है।

जूही चावला विशेष अदालत में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे समेत अन्य वकीलों के साथ पहुंचीं और उन्होंने जमानत संबंधी और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा किए। वह विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल के समक्ष पेश हुईं जहां मानशिंदे ने कहा कि चावला जमानत देंगी। अभिनेत्री ने सत्यापन के लिए अपना आधार कार्ड दिया। जब चावला न्यायाधीश के समक्ष खड़ी थीं तो मानशिंदे ने अदालत को बताया कि अभिनेत्री आवेदक (आर्यन खान) को बचपन से जानती हैं और वह तथा आर्यन के पिता शाहरुख खान व्यावसायिक रूप से जुड़े हैं।

अदालत ने सत्यापन के बाद जमानत को स्वीकार कर लिया जिसके बाद चावला को जरूरी दस्तावेजों पर दस्तखत करने के लिए अदालत के रजिस्ट्री विभाग जाने को कहा गया। चावला ने कागजों पर हस्ताक्षर किये जिसके बाद उन्हें वापस अदालत भेजा गया जहां जज ने जमानत बांड पर दस्तखत किये और रिहाई मेमो जारी किया। अदालत परिसर से निकलते हुए चावला ने संवाददाताओं से कहा, ‘परिवार में अब सुकून है। हम सभी खुश हैं।अब बच्चा घर आ जाएगा।’

Tags: aryan khanaryan khan bail
Previous Post

साढ़े पांच लाख का इनामी कुख्यात डकैत गौरी यादव को STF ने किया ढेर

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उबाल जारी, जानें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
Main Slider

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार और मजबूत

09/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

08/02/2026
Amit Shah
Main Slider

कभी नक्सली हिंसा का गढ़ था, अब विकास का पर्याय बन चुका है छत्तीसगढ़: अमित शाह

08/02/2026
CM Dhami
Main Slider

खेल हमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व सिखाता है: सीएम धामी

08/02/2026
CM Yogi
Main Slider

जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः योगी

08/02/2026
Next Post
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उबाल जारी, जानें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

Sushil Wrestler

पहलवान सुशील कुमार को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका, खारिज की मां की याचिका

28/05/2021
country without mosque

विश्व का ऐसा देश जहां नहीं है कोई मस्जिद और ना ही इसे बनाने की है अनुमति

15/09/2020

थप्पड़ कांड: निलंबित SP गौरव सिंह को सरकार ने किया बहाल

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version