Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आर्यन की जमानत याचिका खारिज, 20 अक्टूबर को होगी सुनवाई

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर अब 20 अक्टूबर को सुनवाई होगी। अब आर्यन खान को 20 अक्टूबर तक जेल में रहना पड़ेगा। वकील की दलीलों के बाद भी आर्यन को कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिल सकी है।

वही, सुनवाई के चलते NCB ने अदालत से कहा कि, उनके पास ऐसे सबूत मौजूद हैं जो ये बताते हैं कि आर्यन कई सालों से ड्रग्स ले रहे है। इतना ही नहीं उसने दूसरे देशों में भी नशा किया है। दोनों के व्हाट्सएप चैट की जांच होनी चाहिए। जो ड्रग्स क्रूज शिप से बरामद हुआ वो सिर्फ अरबाज मर्चेंट के लिए नहीं था। उसको आर्यन खान ही कंज्यूम करने वाले थे। वहीं दूसरी ओर बहुत से स्टार्स शाहरुख और आर्यन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ का टीजर रिलीज, भड़के लोग

वही, आर्यन के वकील ने जमानत के लिए अपनी दलीलें पेश कीं। इसके चलते उन्होंने सौविक चक्रवर्ती के मामले का हवाला देते हुए कहा कि, चार्जशीट पेश होने के बाद सौविक को जमानत मिल गई थी। ऐसे में उनके मुवक्किल को भी रिहाई मिल जानी चाहिए। इसी के साथ आर्यन खान के ड्रग्स केस में कई स्टार्स की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

दरअसल, आर्यन खान को NCB ने 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर होने वाली ड्रग्स पार्टी में आर्यन खान शामिल होने वाले थे। इससे पहले क्रूज शिप पर एनसीबी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा समेत 8 लोगों को गिरफ्त में लिया था।

Exit mobile version