• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आठ घंटे से पुलिस लाइन में हो रही है आशीष से पूछताछ, हो सकती है गिरफ्तारी

Writer D by Writer D
09/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखीमपुर खीरी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी जनपद में बीती तीन अक्टूबर को हुई हिंसा के मामले में करीब सात घंटे से आरोपित आशीष मिश्रा से पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। इस दौरान मजिस्ट्रटे, एसआईटी टीम, डीआईजी और एसपी भी मौजूद है। पुलिस ने आशीष को कोर्ट में पेश करने के लिए तैयारी शुरु कर दी गयी है।

जनपद में बीते रविवार को किसान आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसान, एक पत्रकार समेत आठ प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस की सख्ती के बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री के बेटे अजय मिश्रा पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश हुए। आशीष को दिन में 11 बजे तक पुलिस लाइन में पेश होने को कहा था, लेकिन वो समय से 15 मिनट पहले पुलिस लाइन पहुंच गए। इस दौरान आशीष अपने साथ 12 से अधिक पेन ड्राइव लेकर पहुंचे।

पेन ड्राइव में वह सभी वीडियो, फोटो हैं जो उनकी मौजूदगी को बतायेंगे कि घटना के दौरान आशीष कहा मौजूद थे। क्राइम ब्रांच ने करीब 40 से ज्यादा सवालों पर आशीष से पूछताछ की गयी है। मजिस्ट्रेट के सामने आशीष मिश्र के कलमबंद बयान भी हुए हैं।

इस पूछताछ के दौरान आशीष मिश्र के अधिवक्ता अवधेश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस जांच में वो हर प्रकार से पुलिस का सहयोग करेंगे। पूछताछ के दौरान डीआईजी और एसपी भी पुलिस लाइन में मौजूद हैं।

कोर्ट में पेशी की संभावना

इस घटना को लेकर की गई पूछताछ के बाद अब क्राइम ब्रांच की टीम आशीष को कोर्ट में पेश कर सकती है। ऐसी संभावनाएं शुरु हो गई है। इससे पहले पुलिस आशीष का मेडिकल टेस्ट कराया जायेगा।

लाल सागर में खोज रहे थे जहाज का मलबा, सामने आया इंसान से भी बड़ा जीव

कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

पुलिस लाइन में जहां एक ओर आशीष से पूछताछ की जा रही थी। वहीं, उनके समर्थन में सांसद कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आशीष निर्दोष है उन्हें फंसाया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

पुलिस लाइन में आशीष की पेशी के मद्देनजर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हर रास्ते में जगह-जगह बैरिकेटिंग लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनाती है।

लखनऊ से चालक गिरफ्तार

इस हिंसा के मामले में पुलिस ने लखनऊ से अंकित दास का चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, जबकि अंकित दास की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी जारी है। आरोप है कि हिंसा में प्रयोग हुई वाहनों का मालिक अंकित दास है।

Tags: ashish mishralakhimpur caseup news
Previous Post

लाल सागर में खोज रहे थे जहाज का मलबा, सामने आया इंसान से भी बड़ा जीव

Next Post

सरकारी स्कूल में नाबालिग से दुष्कर्म, शिक्षा अधिकारी का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
Next Post
rape

सरकारी स्कूल में नाबालिग से दुष्कर्म, शिक्षा अधिकारी का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Divya Pharmacy Company

पतंजलि को लगा करारा झटका, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर इन 14 प्रोडेक्ट्स पर लगा बैन

29/04/2024
narayan rane

केंद्रीय मंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, लीलवाती अस्पताल में भर्ती

27/05/2022
Brij Bhushan Singh

हत्या इंदिरा-राजीव की हो सकती है तो तुम…., बीजेपी सांसद को मिली धमकी

02/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version