• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्युत कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित कर किया उत्साहवर्धन: एके शर्मा

Writer D by Writer D
06/11/2025
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) तय कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या भ्रमण पर रहे। अयोध्या पहुंचकर सर्किट हाउस सभागार में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने शहरी क्षेत्रों में आन्तरिक मार्ग/गलियों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए नगर विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया तथा इसके सम्बंध में बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त द्वारा गलियों के निर्माण के सम्बंध में किए जा रहे कार्यो से अवगत कराया गया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने ऊर्जा विभाग की बैठक में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, स्ट्रीट लाइटों के रख रखाव, नई विद्युत परियोजनाओं की प्रगति तथा ऊर्जा संरक्षण से जुड़ी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा जिन क्षेत्रों में बार-बार बिजली बाधित होती है, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के चौड़ीकरण से जिन स्थलों पर विद्युत पोल सड़क के बीच में आ गए है उन्हें तत्काल स्थानान्तरित किया जाय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खुले तारों के स्थान पर केबिल लगाने के कार्य में तेजी लाई जाय। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि तेज हवा एवं बारिश में गिरे हुए पोलों को तथा ट्रांसफार्मर जलने के उपरांत उसे समय सीमा के अन्दर सुधार सुनिश्चित करें।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने नगर विकास विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग की चल रही विकास योजनाओं, शहरी निकायों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता अभियान, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं तथा अवसंरचना विकास से संबंधित प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाएँ समयबद्ध ढंग से और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरी की जाएँ। उन्होंने कहा कि नगर निकायों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए ताकि जनता को सीधा लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्रो में पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था की जाय। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर शहरी सुविधाएँ, स्वच्छ वातावरण और सुगम सेवाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं की निगरानी नियमित रूप से की जाए और कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक के पश्चात मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत कर्मियों को विद्युत सुरक्षा किट के वितरण की पहल की, जिससे विद्युत कर्मियों के जान माल की सुरक्षा की जा सके।

इस अवसर पर विधायक रूदौली रामचन्द्र यादव, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

सुरक्षा और सेवा दोनों हैं सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी पर रवि किशन का हमला, बोले- सड़क जाम करना आंदोलन नहीं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में पूजा कॉम्बो पैक तैयार कर आत्मनिर्भरता की राह मजबूत कर रहीं वाराणसी की महिलाएं

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

Deepika, Ranveer

लुइस वुइटन की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनी दीपिका, रणबीर ने दिया ऐसा रिएक्शन

12/05/2022
arrested

शराब व्यापारी के लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

16/11/2021
worlds largest martian

मंगल गृह से आए उल्कापिंड को इस म्यूजियम में देख सकेंगे लोग

06/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version