• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आशुतोष टंडन ने हरदीप पुरी संग की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Writer D by Writer D
14/09/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उत्तर प्रदेश आशुतोष टण्डन द्वारा मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी के साथ नई दिल्ली में शिष्टाचार बैठक की गयी। बैठक में सचिव आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय दुर्गा शंकर मिश्रा एवं अपर मुख्य सचिव, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, डाॅ0 रजनीश दुबे  भी उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में उत्तर प्रदेश में नगर विकास विभाग की परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस माह के अंतिम सप्ताह में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की रूप-रेखा पर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

 

ज्ञातव्य है कि उक्त तीन दिवसीय समारोह का उद्घाटन प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा किया जायेगा एवं उक्त आयोजन में नगर विकास विभाग की फ्लैगशिप परियोजनाओं के साथ-साथ देश के समस्त राज्यों के नगरीय क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक सुधार, बदलाव एवं उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाते हुये विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन में सभी राज्यों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे।

 

सीएम पुष्कर ने की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा

उपरोक्त अवसर पर स्मार्ट सिटी मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा एक काॅफी टेबल बुक का विमोचन भी प्रस्तावित है और यह भी तैयारी की जा रही है कि उक्त अवसर पर प्रधानमंत्री के कर कमलों से प्रदेश में नगर विकास की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कराते हुये प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत राज्य के सभी जनपदों में लगभग 75,000 लाभार्थियों को उनके पूर्ण आवास की चाभी भी दी जाये।

समारोह के तैयारी के विषयगत विचार विमर्श करने के साथ-साथ मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत इस वर्ष में लगभग रूपये 1,500 करोड़ से अधिक की धनराशि केंद्र सरकार द्वारा अवमुक्त किये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुये योजनान्तर्गत लगभग रूपये 1000 करोड़ की और धनराशि अवमुक्त किये जाने हेतु भी मंत्री हरदीप सिंह पुरी से अनुरोध किया गया।

उक्त के साथ ही केंद्रीय वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में मिलियन प्लस शहरों हेतु टाइडअप ग्राण्ट की अवमुक्ति शीघ्र किये जाने का अनुरोध भी किया गया। इस वर्ष के केंद्रीय बजट में प्राविधानित 02 बड़ी योजनाओं जल जीवन मिशन (शहरी) व एसबीएम-2 (नगरीय) की मार्गदर्शिका को शीघ्र अंतिम रूप देकर लागू किये जाने हेतु भी बैठक में आग्रह किया गया।

Tags: Ashutosh Tandondelhi newsHardeep puriLucknow News
Previous Post

सीएम पुष्कर ने की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा

Next Post

नवनियुक्त राज्यपाल ले. जनरल (रि) गुरमीत सिंह को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

खूबसूरती को बढ़ाएगा ये फूल, मिलेगा निखार

06/07/2025
Gorakshapeeth is an example of the ideal relationship between Guru and disciple
Main Slider

गुरुपूर्णिमा: गुरु शिष्य के आदर्शतम रिश्ते की मिसाल है गोरक्षपीठ

05/07/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नई पहल : योगी सरकार किसानों को बना रही ब्रांड एंबेसडर

05/07/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि दुनिया के कोने कोने तक अपनी मिठास और खुशबू को फैलाए आम: एके शर्मा

05/07/2025
राष्ट्रीय

जनमन के हक पर डाका डालने वालों की प्रशासन ने मरोड़ी गर्दन, प्राथमिकी दर्ज

05/07/2025
Next Post

नवनियुक्त राज्यपाल ले. जनरल (रि) गुरमीत सिंह को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

यह भी पढ़ें

Dearness Allowances

राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन के साथ मिल सकता है बढ़ा हुआ DA

20/04/2022
Assistant Loco Pilot

रेलवे में निकली नौकरी, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क

30/04/2023
आप सांसद संजय सिंह

यूपी में ब्राह्मणों पर हो रहा है अत्याचार : संजय सिंह

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version