• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Asian Games: शूटिंग में सिफत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता सोना, भारत की झोली में तक 20 पदक

Writer D by Writer D
27/09/2023
in खेल
0
Asian Games

Asian Games

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एशियाई खेल 2023 (Asian Games 2023) में भारत की चौथे दिन की शुरुआत अच्छी रही। भारत ने बुधवार को अकेले शूटिंग में ही पांच पदक जीत लिए हैं। दिन का पहला गोल्ड जहां महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में मिला था, वहीं दूसरा स्वर्ण पदक भी शूटिंग में ही मिला है। सिफत कौर सामरा ने 50 मीटर 3पोजीशन राइफल में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीता है। वहीं, आशी ने इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। मेंस स्कीट टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। सिफत ने गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतने के साथ ही नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने 469.6 का स्कोर किया जो कि पिछले रिकॉर्ड से 2.6 अंक अधिक है। हांग्जो एशियन गेम्स (Asian Games) में ये भारत का ये 5वां स्वर्ण पदक है।

पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में, अंगद वीर सिंह बाजवा, गुरजोत सिंह खांगुरा और अनंत जीत सिंह नरूका ने 355 के संयुक्त स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है। 25 साल के अनंत जीत सिंह नरूका ने चौथे स्थान पर रहते हुए पुरुषों की व्यक्तिगत स्कीट फाइनल में भी जगह बनाई है।

इससे पहले, दिन की शुरुआत में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिद्म सांगवान की तिकड़ी ने चीन को पछाड़कर भारत को गोल्ड मेडल (Gold Medal) दिलाया था। मनु महिलओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन में पहले नंबर पर रहीं थी। ईशा पांचवें और रिद्म सातवें पायदान पर रहीं थी।

इससे पहले, वुमेंस राइफल टीम ने 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। आशी चौकसे, मानिनी कौशिक और सिफ्त कौर सामरा की महिला टीम ने एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में 1764 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता था। चीन ने गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीता जबकि कोरिया को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

इस बीच, सिफत कौर समरा ने कुल 594 अंकों के साथ 9.900 के औसत से स्कोर बनाया, जो एशियाई खेलों का क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड स्कोर है। सिफत व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहीं जबकि आशी छठे स्थान पर रहीं और महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

Asian Games 2023: भारत ने रचा इतिहास, 41 साल बाद इस खेल में जीता गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में भारत ने अब तक 5 स्वर्ण, 5 रजत और सात कांस्य सहित कुल 17 पदक जीते हैं। भारत ने सबसे अधिक 8 मेडल शूटिंग में जीते हैं।इसमें 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसके बाद रोइंग में भारत को 5 पदक मिले हैं। इसमें 2 सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल हैं।

क्रिकेट में भी भारत को गोल्ड मेडल (Gold Medal) मिला है। महिला टीम ने एक दिन पहले क्रिकेट के फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) ने पहली बार ही एशियन गेम्स (Asian Games) में हिस्सा लिया था और पहले ही मौके पर गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीत लिया। इसके अलावा सेलिंग में 2 और घुड़सवारी में भी एक पदक जीता है। घुड़सवारी में भारत ने गोल्ड मेडल (Gold Medal)  पर कब्जा जमाया है।

Tags: asian games 2023Asian Games medalistAsian Games medals
Previous Post

‘बिलकुल मत घबराइए, सरकार आपके साथ है’, जनता दर्शन में बोले सीएम योगी

Next Post

ANM सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग, अंदर रखी फाइलें जलकर राख

Writer D

Writer D

Related Posts

Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Salman Ali Agha
Main Slider

PAK कप्तान ने बॉलर्स पर फोड़ा हार का ठीकरा, कही ये बात

16/02/2026
Shikhar Dhawan
Main Slider

शिखर धवन बने दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर

10/02/2026
India won the Under-19 World Cup for the sixth time.
Main Slider

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना… भारत छठी बार बना चैंपियन

06/02/2026
Flying Fairy PT Usha's husband passes away
Main Slider

उड़नपरी पीटी उषा के पति का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

30/01/2026
Next Post
ANM center

ANM सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग, अंदर रखी फाइलें जलकर राख

यह भी पढ़ें

Anil Vij

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लगवाया में Covaxin का टीका

20/11/2020
Hasan Ali once again made up his mind to play PSL, why did he refuse

हसन अली ने एक बार फिर पीएसएल खेलने का मन बनाया, क्यों किया था मना

14/06/2021
Transfer

यूपी में पीसीएस अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

25/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version