Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Asian Games: भाला फेंक में भारत ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा फिर बने गोल्डन बॉय, किशोर ने दिलाया सिल्वर

Neeraj Chopra

Neeraj Chopra

भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने दूसरी बारAsian Games के भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 88.88 मीटर के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं, किशोर जेना ने 87.54 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। नीरज ने 2018 जकार्ता एशिया खेल में स्वर्ण जीता था।

वहीं, जेना का यह पहला Asian Games है। जापान के गेंकी डीन 82.68 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इतिहास में पहली बार भारत ने जेवलिन थ्रो में एक ही समय में दो पदक जीते हैं।

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का थ्रो

पहला थ्रो- 82.38 मीटर
दूसरा थ्रो- 84.49 मीटर
तीसरा थ्रो- फाउल
चौथा थ्रो- 88.88 मीटर
पांचवां थ्रो- 80.80 मीटर
छठा थ्रो- फाउल
किशोर जेना का थ्रो
पहला थ्रो- 81.26 मीटर
दूसरा थ्रो- 79.76 मीटर
तीसरा थ्रो- 86.77 मीटर
चौथा थ्रो- 87.54 मीटर
पांचवां थ्रो- फाउल
छठा थ्रो- फाउल

Asian Games: भारत पर हुई मेडल की बरसात, तीरंदाजी में गोल्ड तो मुक्केबाजी में मिला सिल्वर

अविनाश साबले को सिल्वर

इससे पहले भारत ने पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में अच्छा प्रदर्शन किया। अविनाश साबले ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। गुलवीर सिंह चौथे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए। इससे पहले एशियाई खेलों में साबले ने स्टीपलचेज में स्वर्ण जीता था।

महिला रिले टीम को रजत पदक

भारतीय महिला टीम ने 400 मीटर रिले रेस में सिल्वर पदक जीता है। भारत ने पिछली बार इस टूर्नामेंट में गोल्ड जीता था। हालांकि इस बार रजत से संतोष करना पड़ा। विथ्या रामराज, ऐश्वर्या मिश्रा, प्राची और सुभा वेंकटेशन ने रजत पदक जीता है।

Exit mobile version