Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

असीम अरुण बने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ऐसा रहा खाकी से खादी तक का सफर

कन्नौज। खाकी से खादी तक का सफर तय करने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरूण (Asim Arun) को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद मिलने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस की नौकरी छोड़ कर राजनीति में आने का साहसिक फैसला लेने वाले असीम अरूण कन्नौज सदर से विधायक चुने गए। पहली बार में विजय पताका लहराने वाले असीम अरुण को योगी सरकार ने राज्य मंत्री का तोहफा दिया है। उन्होने आज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली है।

असीम अरुण ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से पहले वह उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे। बहरहाल, भाजपा ने उन्हें कन्नौज सदर सीट से टिकट दिया है वह पहली बार चुनाव लड़े और ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

योगी सरकार में मंत्री बने लक्ष्मीनारायण, बाबा ने खींच ली श्रीकांत शर्मा से ‘ऊर्जा’

आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार, असीम अरुण ने 45.66 लाख रुपये की चल संपत्ति, जबकि 1.52 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति की घोषणा की है। असीम अरुण मूलरूप से ठठिया के खैरनगर के रहने वाले हैं।1994 बैच के आईपीएस हैं असीम अरुण

बदायूं में जन्में असीम अरुण की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के सेंट फ्रासिंस कॉलेज में हुई थी। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया, जहां बीएससी की पढ़ाई पूरी की। असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस हैं। उनके पिता स्व। श्रीराम अरुण भी आईपीएस रह चुके थे। असीम अरूण की पत्नी ज्योत्सना है जोकि पेशे से लेखिका, अधिवक्ता और रेडियो कलाकार हैं।

Exit mobile version