Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने उपराष्ट्रपति वेंकैया से की भेंट

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी (Ritu Khanduri) भूषण ने गुरुवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Venkaiah) से शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया।

इस मौके उप राष्ट्रपति ने ऋतु खंडूडी भूषण को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं।

रामलला के दर्शन करने स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति

विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उपराष्ट्रपति से चर्चा की। उप राष्ट्रपति ने ऋतु खंडूडी से विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर प्रथम बार सदन संचालन के अनुभव के बारे में भी बातचीत की।

Exit mobile version