Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

 Surya Grahan: जानें भारत में कितने बजे लगेगा ग्रहण, नोट कर लें अपने शहर का टाइम

Surya Grahan

Surya Grahan

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) आज 25 अक्टूबर 2022 को लग रहा है। भारत में ये सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा। शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी। यह ग्रहण यूरोप, नॉर्थ ईस्ट अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया सहित दुनिया भर के कई क्षेत्रों में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल 25 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 29 मिनट से शुरू हो चुका है और इसका समापन शाम 6 बजकर 9 मिनट पर होगा।

आंशिक सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)क्या होता है 

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। हालांकि, 25 अक्टूबर यानी आज लगने वाला ग्रहण आंशिक होगा। इसका मतलब है कि चंद्रमा आंशिक रूप से सूर्य पर एक गहरी छाया डालेगा। भारत में, सूर्य ग्रहण का समापन सूर्यास्त के समय होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्य ग्रहण नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए, उससे आंखों को क्षति पहुंचती हैं। भारत में लगभग 40-50% सूर्य चंद्रमा से ढका रहेगा, जो भारत के उत्तर पश्चिमी भागों में दिखाई देगा।

क्यों है ये सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) इतना खास (Surya Grahan)

ये सूर्य ग्रहण खास इसलिए है क्योंकि ग्रहण में सूर्य, चंद्रमा, शुक्र, केतु का संयोग तुला राशि में बनेगा। इस संयोग पर शनि की दृष्टि भी होगी। सूर्य, केतु, शनि का प्रभाव होने से दुर्घटनाओं की संभावना बनेगी। अगले 1 महीने तक राजनैतिक रूप से भयंकर उथल पुथल मच सकती है। मेष, तुला राशि सूर्य ग्रहण का प्रभाव युद्ध और विस्फोट के संकेत दे रहा है।

बस में दीप जलाकर सो गए ड्राइवर और कंडक्टर, आग लगने से दोनों जिंदा जले

आपके शहर में कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)

दिल्ली- 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 42 मिनट तक

कोलकाता- 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक

मुंबई- 04 बजकर 49 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक

चेन्नई- 05 बजकर 13 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक

पटना- 04 बजकर 42 मिनट से 05 मिनट बजकर 14 मिनट तक

जयपुर- 04 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 50 मिनट तक

लखनऊ- 04 बजकर 36 मिनट से 05 बजकर 29 मिनट तक

हैदराबाद- 04 बजकर 58 मिनट से 05 बजकर 48 मिनट तक

बैंगलोर- 05 बजकर 12 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक

अहमदाबाद- 04 बजकर 38 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक

पुणे- 04 बजकर 51 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक

नागपुर- 04 बजकर 49 मिनट से 05 बजकर 42 मिनट तक

भोपाल- 04 बजकर 42 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट तक

चंडीगढ़- 04 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक

मथुरा- 04 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक

Exit mobile version