• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मिट्टी में मिला दिया, और अब…’, अतीक अहमद बोला- मेरा पूरा परिवार बर्बाद हो गया

Writer D by Writer D
12/04/2023
in उत्तर प्रदेश, झाँसी, प्रयागराज
0
Atiq Ahmed

Atiq Ahmed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। कुख्यात माफिया डॉन अतीक अहमद (Atiq Ahmed)  को लेकर साबरमती जेल से लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर प्रयागराज पहुंच रही है। उसे यहां सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाना है। इसके लिए अतीक अहमद को लेकर आ रहा पुलिस का काफिला मंगलवार की दोपहर बाद ही साबरमती जेल से रवाना हो गया था। वहीं बुधवार की अल सुबह मध्य प्रदेश के शिवपुरी से चलकर अतीक अहमद का काफिला यूपी की सीमा में प्रवेश कर गया है।

अभी 27 मार्च को भी अतीक अहमद (Atiq Ahmed)  को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया था। हालांकि उस समय उसे साल 2008 के उमेश पाल अपहरण केस में लाया गया था। इसी मामले में कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक अब उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट में प्राथमिक चार्जशीट दाखिल की है। साबरमती जेल से निकलने के बाद बीच रास्ते में मीडिया से अतीक से बात की। इस दौरान अतीक ने मीडिया को धन्यवाद दिया। कहा कि आपकी वजह से ही सुरक्षित हूं।

उसने कहा कि 6 साल से जेल में हूं। मेरा पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है। साबरमती जेल में भी मुझे परेशान किया जा रहा है। उमेश पाल हत्याकांड में उसने कहा कि उसने कोई साजिश नहीं की। जेल में जैमर लगा है, वहां से उसने कभी किसी को फोन नहीं किया। अतीक अहमद ने कहा कि सरकार कह रही है मिट्टी में मिला देंगे, लेकिन हम तो पहले ही मिट्टी में मिल चुके हैं। फिर भी रगड़े जा रहे हैं। बता दें कि इसी मामले में मामले में पुलिस ने अतीक को कोर्ट में पेश करने के लिए वारंट बी के तहत अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी पर कोर्ट की मंजूरी के बाद पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ला रही है।

माफिया अतीक के भाई अशरफ को लेने बरेली पहुंची प्रयागराज पुलिस

बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेशी के दौरान ही प्रयागराज उसके पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग करेगी। इसके अलावा उसके भाई खालिद उर्फ अशरफ व अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जानी है। इसलिए आज अशरफ को भी प्रयागराज लाया जा रहा है।

बता दें कि प्रयागराज की जयंतीपुरम कॉलोनी में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुई। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने दिनदहाड़े इस वारदाता को उमेश पाल के घर के बाहर अंजाम दिया था।

देर होने पर कल होगी पेशी

प्रयागराज के DCP दीपक भूकर के मुताबिक अतीक के प्रयागराज पहुंचने में विलंब हो रहा है। उन्होंने बताया कि उसे दोपहर बाद 3 बजे तक प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में अब उसके प्रयागराज पहुंचने के बाद ही तय किया जाएगा कि उसे तत्काल कोर्ट में पेश किया जाए या फिर रात में उसे नैनी जेल में रखने के बाद गुरुवार को अदालत में पेश किया जाए।

Tags: Atiq Ahmedprayagraj policeumesh pal murder case
Previous Post

Nikay Chunav: सुभासपा ने प्रत्याशियों का किया ऐलान, अलका पांडे को बनाया लखनऊ से मेयर का उम्मीदवार

Next Post

‘माफियाओं की सूची क्यों जारी नहीं कर रही योगी सरकार’, अखिलेश यादव ने पूछा सवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

'माफियाओं की सूची क्यों जारी नहीं कर रही योगी सरकार', अखिलेश यादव ने पूछा सवाल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम ने जताई चिंता, बोले- कार्बन उत्सर्जन व प्रदूषण कम करने के लिए यूपी में चल रहे अनेक अभियान

30/11/2024
UP Assembly By-election

भाजपा सरकार ने नहीं बढ़ाया बिजली उत्पादन: अखिलेश यादव

26/07/2023
bank sakhi

बैंकिग सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए 17500 बैंक सखी का प्रशिक्षण हुआ पूरा

30/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version