• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल शाम 4:30 बजे शपथ लेंगी आतिशी, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये पांच मंत्री

Writer D by Writer D
20/09/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Atishi Marlena

Atishi Marlena

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। मनोनित मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) शाम तकरीबन 4:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगीं, सूत्रों के मुताबिक, उनके साथ 5 मंत्री भी शपथ लेंगे। आतिशी (Atishi) के मंत्रिमंडल में गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शामिल होंगे। दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

केजरीवाल की ओर से इस्तीफा देने के ऐलान के बाद विधायक दल की बैठक हुई जिसमें आतिशी (Atishi) के नाम पर मुहर लगी। आतिशी पिछली केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं। अब शनिवार को आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण को लेकर उपराज्यपाल ऑफिस में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

आतिशी (Atishi) के पास रहे हैं सबसे ज्यादा मंत्रालय

आतिशी को केजरीवाल का सहयोगी और विश्वासपात्र माना जाता है। अन्ना आंदोलन के समय से ही वो केजरीवाल के साथ हैं। सरकार में सबसे ज्यादा मंत्रालय भी उन्हीं के पास थे और केजरीवाल के जेल जाने के बाद से वो पार्टी और सरकार से जुड़े अधिकतर मुद्दों पर मुखर भी रही हैं। मंत्री बनने से पहले आतिशी शिक्षा के लिए पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी (Atishi) 

आतिशी (Atishi) दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले बीजेपी की दिवंगत और दिग्गज नेता सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सुषमा स्वराज का कार्यकाल बहुत छोटा था जबकि शीला दीक्षित 15 साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। अब दिल्ली की कमान आतिशी को मिलने जा रही है। वहीं, मंत्रिमंडल में जो चेहर शामिल होंगे उसमें ज्यादातर पुराने चेहरे हैं जो कि पहले मंत्री रह चुके हैं। मुकेश अहलावत पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, ये होगी दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट

केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से इसी साल नवंबर में ही विधानसभा चुनाव कराने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि नवंबर में ही महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में दोनों राज्यों के साथ ही चुनाव कराने की गुजारिश की है।

Tags: aapAtishidelhi newsNational newsnew cm of delhioath ceremony of atishi
Previous Post

चारधाम यात्रा में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, अब तक 35.57 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धाम

Next Post

युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में तेजी से हो रहा कार्य : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Falguna Amavasya
Main Slider

कब है फाल्गुन माह की अमावस्या? जानें पूजा विधि और नियम

08/02/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

कब मनाई जाएगी शनि त्रयोदशी, जानें पूजा विधि एवं महत्व

08/02/2026
Mahashivratri
Main Slider

महाशिवरात्रि की पूजा में भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, वरना रूठ सकते हैं महादेव

08/02/2026
salt
Main Slider

जूतों की बदबू मिटाने के लिए नमक है कारगर, जाने और भी कई फायदे

08/02/2026
Main Slider

हाथों को सुन्दर बनाने के लिए घर में बनाएं स्क्रब

08/02/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में तेजी से हो रहा कार्य : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

fruit

खून की कमी सम्बन्धी समस्या में वरदान साबित होता है ये एक फल का सेवन

02/01/2022
cm yogi

प्रवासी मजदूरों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जल्द लागू होगी दो योजनाएं

30/04/2021

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रॉनिक कंपनी AIWA ने की वापसी, लॉन्च किए प्रॉडक्ट्स

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version