• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जल संरक्षण कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त, SARRA को एक वर्ष की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Writer D by Writer D
30/04/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने सचिवालय में जल संरक्षण के लिए गठित स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी चल रहे और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत सूची तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने SARRA को अगले एक वर्ष की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए उनकी समयसीमा निर्धारित की जाए और प्रदेशभर में एक साथ कार्य करने के बजाय चिन्हित नदियों पर प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू किया जाए।

चेकडैम और जल संरचनाओं पर जोर

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने टिहरी जनपद में विकसित चेकडैम श्रृंखला के मॉडल को अन्य जिलों में लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही चेकडैम्स के रखरखाव और डिसिल्टिंग को भी योजना का अनिवार्य हिस्सा बनाने को कहा।

30 जून तक पूरे हों रिचार्ज कार्य

उन्होंने ग्राउंड वाटर रिचार्ज से जुड़े सभी कार्यों को 30 जून 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। नैनीताल और देहरादून में भूमिगत जल संवर्धन से जुड़े कार्यों को अगले दो माह में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देशित किया कि सभी कार्यों की प्रगति को ‘जल संचय जन भागीदारी पोर्टल’ पर अपलोड किया जाए और जिला स्तर पर जिलाधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

“वन डिस्ट्रिक्ट, वन रिवर” योजना पर तेजी

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में “वन डिस्ट्रिक्ट, वन रिवर” योजना के तहत नदियों, नौलों और जल स्रोतों के पुनर्जीवन का कार्य वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 5775 जल स्रोतों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें 2664 स्प्रिंग, 1701 नौले और 1282 क्रिटिकल स्ट्रीम्स शामिल हैं।

इन स्रोतों के संरक्षण और पुनर्भरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर कार्य शुरू किया गया है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में शिप्रा, गौड़ी, सोंग, नयार और पूर्वी रामगंगा जैसी नदियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

जनभागीदारी और तकनीकी सहयोग पर फोकस

SARRA के तहत स्थानीय समुदाय की भागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर समितियों का गठन कर लोगों को जल संरक्षण, पौधरोपण और जल बचत के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय संस्थानों का तकनीकी सहयोग भी लिया जा रहा है।

बैठक में अपर सचिव हिमांशु खुराना, कहकशा नसीम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Anand Bardhan
Previous Post

‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Next Post

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का हिमाचल ने किया अध्ययन, चारधाम मॉनिटरिंग सिस्टम होगा लागू

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
Himachal impressed by USDMA's technology-based system

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का हिमाचल ने किया अध्ययन, चारधाम मॉनिटरिंग सिस्टम होगा लागू

यह भी पढ़ें

Murder

बेखौफ बदमाशों ने सरेआम डॉक्टर को मारी गोली, हालत गंभीर

27/02/2022
Ram

सोने-चांदी से जगमग होगा रामलला के गर्भगृह का मुख्यद्वार

23/09/2023
Ales Bialiatsky

छह महीने पहले मिला नोबल शांति पुरस्कार, अब 10 साल की कैद

04/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version