• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज के ही दिन हिरोशिमा और नागासाकी में गिराया गया था परमाणु बम

Desk by Desk
06/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज के ही दिन दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदी हुई थी। 6 अगस्त के दिन अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराया था। इतनी बड़ी त्रासदी करने के क्या कारण थे इस घटना को 75 साल हो चुके है।

आज के दिन हिरोशिमा में गिरे इस परमाणु बम से लाखों लोगो की जान एक झटके में चली गयी।यह घटना ने अनेक सवाल खड़े कर दिये थे। परमाणु बम गिराने की इस घटना ने इतिहास में भीषणतम त्रासिदियों में से एक बन कर रह गई थी।

6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा में सुबह 8.15 के समय अमेरिका के बी29 बॉम्बर एनोला गे ने लिटिल बॉय नाम का परमाणु गिराया था। जिसमें 20 हजार टन के टीएनटी से भी ज्यादा बल था। इस समय शहर के बहुत सारे लोग काम पर जा रहे थे और बच्चे भी स्कूल पहुंच चुके थे। एक अमेरिकी सर्वे के मुताबिक यह बम शहर के केंद्र के ही पास गिराया गया था। जिसमे 80 हजार लोग मारे गए थे और हजारो ही घायल हुए थे।

विधायकों के बदलते रूख ने बढ़ाई कांग्रेस की समस्या, पायलट खेमे से समझौते के प्रयास तेज

इसके तीन दिन बाद ही एक और परमाणु बम जिससे फैट मैन कहा जाता है नागासाकी के ऊपर सुबह 11 बजे गिराया गया था जिसमें 40 हजार लोग मारे गए। सर्वे के मुताबिक नागासाकी में नुकसान बहुत कम हुआ क्योंकि यह बम एक घाटी में गिरा और उसी वजह से उसका असर ज्यादा नहीं फैला। इसका असर केवल 1.8 वर्ग मील तक ही हुआ।

अमेरिका ने क्यों गिराया हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम, इस सवाल के जवाब पर कई मत है। 1945 में जापान और अमेरिका के बीच तनाव बहुत बढ़ गया था। जापान इंडोचायना इलाके पर कब्जा करने की नीति अपनाई जिससे अमेरिका खफा हो गया था। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी ट्रयूमैन को परमाणु बम के उपयोग के अधिकार दे दिए थे जिससे जापान को युद्ध में आत्मसमर्पण करने में मदद मिल सके।

ट्रयूमैन ने जापान को चेतावनी दी थी कि अगर जापान ने समर्पण नहीं किया तो अमेरिका जापान के किसी भी शहर को पूरी तरह से नेस्तोनाबूद करने के लिए तैयार है। अगर जापान ने उनकी शर्तों को नहीं माना तो वह हवा में बर्बादी की बारिश देखने के लिए तैयार रहे। उन हालातों में जापान ने कोई समझौता नहीं किया और फिर अमेरिका ने बम गिराने का फैसला कर 6 अगस्त को हिरोशिमा पर और 9 अगस्त को नागासाकी पर परमाणु बम गिरा दिए।

हिरोशिमा और नागासाकी के चुने जाने के पीछे कई कारण थे। ट्रयूमैन चाहते थे कि शहर ऐसे हों जिन पर बम गिराने का पर्याप्त असर हो, सैन्य उत्पादन इनमें प्रमुख था जिससे कि जापान की युद्ध क्षमता को सबसे बड़ा नुकसान हो सके। हिरोशिमा इसके लिए उपयुक्त था। जापान के सातवां बड़ा शहर, जो अपने देश की दूसरी सेना औ चुगोकु सेना का हेडक्वार्टर था। इसमें देश के सबसे बड़े सैन्य आपूर्ति भंडार गृह थे।

इसके बाद पूरी दुनिया से दूसरे विश्व युद्ध का खात्मा हो गया, लेकिन इन परमाणु बमों पर मानवीयता पर एक बदनुमा दाग लगा दिया जिसे युद्ध के कारण होने वाली तबाही के तौर पर याद किया जाता है।

Tags: Atomic bombdropped in Hiroshima and Nagasakiजापानपरमाणु बमहिरोशिमा और नागासाकी
Previous Post

कोरोना वैक्सीन के लिए फाइजर और मोडेर्ना कंपनी के साथ किया समझौता

Next Post

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं इस विधि से रखें कजरी तीज का व्रत

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
Next Post
कजरी तीज

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं इस विधि से रखें कजरी तीज का व्रत

यह भी पढ़ें

Samsung का धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 130 इंच Micro RGB TV, जानें खासियत

Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 130 इंच Micro RGB TV, जानें खासियत

06/01/2026
Mother's Day

Mother’s Day पर हुआ ‘मां’ को समर्पित रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन

15/05/2023
Kim Kardashian victim of trolling, accused of hurting religious sentiments

 किम कार्दशियन हुई ट्रोलिंग का शिकार, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

27/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version