• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ATR-72 Plane Crash: अब तक 68 शव बरामद, किसी के भी बचने की संभावना नहीं

Writer D by Writer D
15/01/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
ATR-72

ATR-72

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। नेपाल के पोखरा में यात्री विमान लैंडिंग से पहले रविवार को पहाड़ी से टकराने के बाद एक नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ATR-72 सीटों वाले इस विमान में 68 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे। अब तक 68 शवों को बरामद किया गया है, लेकिन 4 शवों का अभी भी कोई पता नहीं लग पाया है। नेपाल सरकार ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित करते हुए 16 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सरकार ने जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (एनसीएए) ने बताया कि यति एयरलाइंस के 9एन-एएनसी ATR-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। पोखरा इस हिमालयी देश में एक मशहूर पर्यटक स्थल है। पूर्वाह्न करीब 11.10 बजे पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय यह विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नेपाल की एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक़ ATR-72 सीटर विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स सवार थे।यात्रियों में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और दो फ्रांसीसी नागरिक सवार थे। येति एयरलाइंस की ओर से जारी यात्रियों की लिस्ट के मुताबिक कुल 68 यात्रियों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटनास्थल से अबतक 68 शव बरामद किए गए हैं। 4 शवों का अभी भी कोई पता नहीं लग पाया है।

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि विमान में पांच भारतीय सवार थे। येति एयरलाइंस की ओर से जारी सूची के मुताबिक विमान में सवार पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा, अनिल कुमार राजभर, सोनू जायसवाल और संजना जायसवाल के रूप में हुई है। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि दूतावास स्थानीय प्राधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर नजर रख रहा है। कास्की जिले के मुख्य जिला अधिकारी टेक बहादुर केसी के अनुसार विमान सेती नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ और अभी बचाव अभियान चल रहा है।

ATR-72 प्लेन क्रैश: अब तक 60 की मौत, एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने दुर्घटना के बाद मंत्री परिषद की आपात बैठक बुलाई। रविवार दोपहर को हुई बैठक में विमान दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर शोक के रूप में 16 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया गया। प्रचंड ने गृह मंत्रालय, सुरक्षाकर्मियों तथा सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव एवं राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सरकार ने दुर्घटना की जांच करने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित करने की घोषणा की है।

विमान दुर्घटना के बाद पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद कर दिया गया। हादसे के तुंरत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पोखरा में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। भीड़ के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आई और एम्बुलेंस तथा दमकल की गाड़ियों को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

काठमांडू से पोखरा जा रहा ATR-72 पैसेंजर प्लेन क्रैश, 68 यात्री थे सवार

नेपाल का अचानक बदलते मौसम और दुर्गम स्थानों पर बनी हवाई पट्टियों के कारण विमान दुर्घटनाओं का बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है। देश में पिछली बड़ी विमान दुर्घटना पिछले साल 29 मई को हुई थी, जब तारा एयर का एक विमान पर्वतीय मुस्तांग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें एक भारतीय परिवार के चार सदस्यों समेत सभी 22 लोगों की मौत हो गई थी।

Tags: ATR-72ATR-72 plane crashinternational NewsKathmandu Newsnepal newspokhra news
Previous Post

भाजपा आज जिस स्थिति में है, वह ईवीएम की देन: मायावती

Next Post

सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Dalai Lama
Main Slider

कभी भी जेफरी से नहीं मिला… Epstein विवाद पर दलाई लामा ने तोड़ी चुप्पी

08/02/2026
Islamabad Blasts
अंतर्राष्ट्रीय

इस्लामाबाद धमाके पर बड़ा खुलासा, ISIS के दावे से मचा हड़कंप

07/02/2026
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Explosions in Bandar Abbas, Iran.
अंतर्राष्ट्रीय

धमाकों से दहल उठा ईरान, बंदर अब्बास में भारी तबाही; कई लोगों की मौत

31/01/2026
BLA has captured 10 cities in Balochistan.
अंतर्राष्ट्रीय

बलूच लड़ाकों ने एक साथ कई शहरों पर किया कब्जा, हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत

31/01/2026
Next Post
cylinder explosion

सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

arvind kejriwal

राजधानी के 300 स्कूलों में लगेगी कोरोना वैक्सीन : केजरीवाल

08/05/2021
bhojpuri actor ritesh pandey

रितेश पांडे के गाने ‘जादो जी के चउकी’ ने मचाई धूम, 4 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो

18/01/2021
cm dhami

सीएम धामी ने ऐतिहासिक जीत के लिए चंपावत की जनता का किया धन्यवाद

03/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version