• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ATR-72 प्लेन क्रैश: अब तक 60 की मौत, एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

Writer D by Writer D
15/01/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
ATR-72

ATR-72

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पोखरा। नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस के प्लेन ATR-72 में 5 भारतीय समेत 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। प्रमुख जिला अधिकारी टेक बहादुर केसी ने बताया कि अब तक 60 शव निकाले जा चुके हैं। पहले सरकार ने मौतों का आंकड़ा 29 बताया था। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में कोई भी नहीं बचा। इधर, घटनास्थल से दो लोगों को जीवित निकाला गया, दोनों मछुआरे थे।

हादसे की जो तस्वीरें और फुटेज सामने आई हैं। उसमें यह हादसा बेहद भयावह नजर आ रहा है। बचाव और राहत में जुटे लोगों के मुताबिक, किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना है कि लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दीं। इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है। पहले कहा जा रहा था कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है।

हादसे के बाद विमान इस खाई में जा गिरा। इस वजह से बचाव कार्य में दिक्कत हुई।

मेकानिकल खराबी की वजह से दुर्घटना

सिविल एविएशन ऑथरिटी ऑफ नेपाल के तरफ से कहा गया है कि मेकानिकल खराबी की वजह से दुर्घटना हुई है। उड़ान से पहले सभी टेक्नीकल जांच और प्रोसेस को पूरा किया गया था और उसमें कोई भी टेक्नीकल खराबी नहीं दिखाई दी थी।

क्रैश होने के बाद विमान में धमाके के बाद आग गई।

कब हुआ हादसा

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह 8 बजे के करीब हुआ। यहां वह पहाड़ी से टकराकर येति नदी के पास खाई में जा रहा। स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए पहुंच गए। हालांकि, मीडिया में यह खबर दोपहर 12 बजे के करीब आई।

5 भारतीय समेत 9 विदेशी नागरिक थे

विमान को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। 68 यात्रियों में से 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, दो कोरियन, एक अफगानी और एक फ्रैंच नागरिक थे। इनमें 3 नवजात और 3 बच्चे शामिल हैं। एयरलांइस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा है कि अभी तक किसी जीवित व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, करीब दो से तीन घंटे के बाद आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन का जिम्मा संभाला।

पायलट ने 2 बार लैंडिंग की परमिशन मांगी

पोखरा एयरपोर्ट एटीसी के सोर्सेज के मुताबिक, हादसा रनवे से महज कुछ मीटर दूर हुआ। पोखरा का रनवे पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर बना हुआ है। पायलट ने पहले पूर्व के तरफ से लैंडिंग की परमिशन मांगी थी और परमिशन मिल भी गई थी। लेकिन थोडी देर में पायलट ने पश्चिम के तरफ से लैंडिंग की परमिशन मांगी और दोबारा परमिशन दे दी गई। लेकिन लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसी जगह हुआ विमान हादसा

वही विमान क्रैश हुआ, जिसने डेमो फ्लाई किया था

यति एयरलाइंस का 9N ANC विमान। इस विमान ने पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन यानी 1 जनवरी 2023 को डेमो फ्लाई किया था। इस विमान की क्षमता 70 यात्रियों की है। इसकी मैक्सिमम स्पीड 309 मील यानी करीब 500 किलोमीटर/घंटा है। दो इंजन वाले इस विमान में प्रैट एंड व्हिटनी PW 127 इंजन लगे हुए हैं।

सरकार ने घोषित किया एक दिन का राष्ट्रीय शोक

नेपाल सरकार ने कैबिनेट मीटिंग के बाद एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। कैबिनेट मीटिंग के बाद नेपाल सरकार ने विमान हादसे की वजह से 16 जनवरी को एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया है। सरकार ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है।

प्रधानमंत्री प्रचंड रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी के लिए खुद पोखरा जाने का ऐलान किया था लेकिन सिक्योरिटी का जायजा लेने गया हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण बीच रास्ते से ही वापस आ गया। इसके बाद पीएम प्रचंड का पोखरा दौरा रद्द कर दिया गया है।

Tags: ATR-72ATR-72 plane crashinternational Newsnepal news
Previous Post

ITऔर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 1.75 लाख करोड़ रुपए का निवेश

Next Post

भाजपा आज जिस स्थिति में है, वह ईवीएम की देन: मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Mayawati

भाजपा आज जिस स्थिति में है, वह ईवीएम की देन: मायावती

यह भी पढ़ें

jp nadda

नमो किसान पंचायत का नड्डा ने किया उद्घाटन, बोले- पीएम धरतीपुत्रों के सबसे बड़े हितैषी शुभचिंतक

20/09/2022
Sawan Friday

आज सावन का शुक्रवार पर करें ये उपाय, मिलेगी भोलेनाथ संग मां लक्ष्मी की कृपा

18/07/2025
राकेश टिकैत Rakesh Tikait

जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा आंदोलन करते रहेंगे : टिकैत

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version