• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नमो किसान पंचायत का नड्डा ने किया उद्घाटन, बोले- पीएम धरतीपुत्रों के सबसे बड़े हितैषी शुभचिंतक

Writer D by Writer D
20/09/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
jp nadda

jp nadda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) देश के किसानों के सबसे बड़े शुभचिंतक हैं। उनकी प्राथमिकता में धरती पुत्र हैं। उन्होंने किसानों को सीधी सहायता प्रदान की है।

नड्डा ने यह विचार यहां प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित नमो किसान पंचायत का उद्घाटन करने के बाद व्यक्त किए। संबोधन के बाद नड्डा ने गुजरात की लगभग 143 विधानसभा सीटों के लगभग 14 हजार 200 गांवों के लिए ई-बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नमो किसान पंचायत (Namo Kisan Panchayat) के तहत इन ई-बाइक के माध्यम से गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की किसानोन्मुखी योजनाओं और कार्यों की जानकारी दी जाएगी। नड्डा ने कहा कि कृषि विभाग के बजट में छह गुना की वृद्धि की गई है। किसानों को अधिक से अधिक मूल्य दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत कर 80 करोड़ लोगों को पांच किलो गेहूं, पांच किलो चावल और पांच किलो दाल देकर गरीबों का भला किया है।

Sushant Drug Case: मोस्ट वांटेड ड्रग सप्लायर KR लंदन में हाउस अरेस्ट

उन्होंने कहा कि एक सदी पहले जब आपदा आई थी, तब बीमारी से ज्यादा लोग भूख से मरे थे। कोरोना महामारी सदी की सबसे बड़ी त्रासदी थी। प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में सालाना 6 हजार रुपये भेजने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नड्डा दो दिन के गुजरात दौरे पर आज पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किसान मोर्चा ने नमो किसान पंचायत करने का फैसला किया है।

Tags: delhi newsJP naddaNamo Kisan PanchayatNational news
Previous Post

Sushant Drug Case: मोस्ट वांटेड ड्रग सप्लायर KR लंदन में हाउस अरेस्ट

Next Post

विद्युत समाधान सप्ताह में डेढ़ लाख शिकायतों का हुआ निस्तारण: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Firing
Main Slider

जज की पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

17/01/2026
Indigo
Main Slider

IndiGo पर चला DGCA का हंटर, लगाया इतने करोड़ का जुर्माना

17/01/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

राजा मोरध्वज ने गढ़ी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान: सीएम

17/01/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास: सीएम विष्णुदेव साय

17/01/2026
CM Dhami
Main Slider

राज्य की भूमि, समाज और संस्कृति के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

17/01/2026
Next Post
AK Sharma

विद्युत समाधान सप्ताह में डेढ़ लाख शिकायतों का हुआ निस्तारण: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Mukhtar Ansari in Banda Jail

बांदा जेल में अपने पुराने ठिकाने पर पहुंचा मुख्तार, जानिए कैसा रहा सफर

07/04/2021
फोनपे बिजनेस ऐप PhonePay Business App

फोनपे बिजनेस ऐप पर अब 9 से अधिक स्थानीय भाषाओं में ग्राहकों को देगा सूचना

26/12/2020
Devuthani Ekadashi

देवउठनी एकादशी की रात करें ये काम, बदल सकती है आपकी किस्मत

30/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version