• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WHO ने कोरोना कंट्रोल करने के ‘यूपी मॉडल’ की तारीफ, सीएम योगी ने कही ये बात

Desk by Desk
18/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

37 हजार सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में यूपी मॉडल की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सराहना की है। इसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व की सर्वोच्च संस्था द्वारा प्रशंसा किया जाना यह सिद्ध करता है कि प्रदेश सरकार ने सही रणनीति लागू की।

मुख्यमंत्री बुधवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों तथा भारत के कई राज्यों में कोविड-19 की सेकेंड वेव देखने को मिल रही है। इसके मद्देनजर प्रत्येक स्तर पर पूरी सतर्कता बनाए रखते हुए आईसीयू बेड्स की उपलब्धता की समीक्षा की जाए।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने किया 10 टीमों का गठन

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव व इलाज की व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम की व्यवस्था को पूर्व की भांति सक्रिय रखा जाए। उन्होंने अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोगों से छठ पर्व का अनुष्ठान घर में ही रहकर सम्पन्न करने की अपील की। इसके लिए लोग अपने घर में टब अथवा अन्य किसी बड़े बर्तन में पानी भरकर अनुष्ठान सम्पन्न कर सकते हैं।

योगी ने कहा कि टीम-11 द्वारा पूरे समन्वय के साथ बेहतर परिणाम दिए गए

योगी ने कहा कि टीम-11 द्वारा पूरे समन्वय के साथ बेहतर परिणाम दिए गए हैं। कार्य की गति को आगे भी इसी प्रकार जारी रखा जाए। उन्होंने इंटीग्रेटेड कमांड एन्ड कंट्रोल सेंटर को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम में इसकी भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कोविड-19 की मेडिकल टेस्टिंग रैण्डम आधार पर किए जाने के निर्देश दिए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी को किया बर्खास्त, ये थी गलती

मुख्यमंत्री ने 72 घण्टे के अन्दर किसानों की उपज का भुगतान सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर ऐसी व्यवस्था लागू की जाए जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े। इस संबंध में किसानों के लिए पर्ची जारी किए जाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने 72 घण्टे के अन्दर किसानों की उपज का भुगतान सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि पिछले दिनों अतिवृष्टि से जिन जिलों में किसानों की फसल को क्षति हुई है, वहां नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने किउत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ के निर्देशों के क्रियान्वन की जनपद स्तर पर समीक्षा किए जाने के निर्देश भी दिए।

Tags: corona in Lucknowcorona in uttar pradeshLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindiup modelWorld Health OrganizationYogi Adityanath
Previous Post

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने किया 10 टीमों का गठन

Next Post

पत्नी बेवफा है या नहीं? डीएनए टेस्ट से कर सकते है साबित : हाईकोर्ट

Desk

Desk

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

24/10/2026
क्राइम

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

24/10/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में छात्र की हत्या के आरोपी से एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

24/10/2026
महाराष्ट्र

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

24/10/2026
पंजाब

मान सरकार का युवाओं पर फोकस, 40 कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू

24/10/2026
Next Post

पत्नी बेवफा है या नहीं? डीएनए टेस्ट से कर सकते है साबित : हाईकोर्ट

यह भी पढ़ें

KBC 12

एक लाख 60 हजार के सवाल पर छोड़ा गौतम कुमार ने शो

29/10/2020
Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections: 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में, गिनती चार जून को

16/03/2024
STF

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

21/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version