• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानव तस्करों पर कसा ATS का शिकंजा, इस्माइल को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी

Writer D by Writer D
09/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांग्लादेश व म्यांमार के निवासियों को उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में पहचान बदलकर बसाने वाले गिरोह की परतें एक-एक की खुलना शुरू हो गई हैं। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने छह महीनें में की छानबीन के दौरान इस सिंडीकेट से जुड़े कई चेहरों को बेनकाब किया है।

इस कड़ी में अब रोहिंग्या किशोरियों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना मुहम्मद नूर व उसके साथियों के बारे में भी एक-एक कर अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। त्रिपुरा में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिक नूर ने पश्चिम बंगाल सीमा पर भी गहरा नेटवर्क बना रखा था। बीते कुछ वर्षों में वह पश्चिम बंगाल की सीमा पर करीब 20 बार गया था और वहां बांग्लादेशी व म्यांमार के लोगों को घुसपैठ कराई थी। एटीएस अब उसके गिरोह के कुछ अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

एटीएस ने नूर के गिरोह के सदस्य मुहम्मद इस्माइल को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। इस्माइल से पूछताछ में भी नूर से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं, जिसकी नूर ने पूछताछ के दौरान एटीएस को भनक तक नहीं लगने दी थी। नूर के कुछ साथी दिल्ली व एनसीआर में सक्रिय हैं।

सूत्रों का कहना है कि नूर के संपर्क में कई हवाला कारोबारी भी थे, जिनकी मदद से घुसपैठियों से वसूली गई रकम को वह बांग्लादेश भी भिजवाता था। नूर के साथी म्यांमार निवासी रहमतउल्ला व शबीउर्रहमान उर्फ शबीउल्लाह भी पश्चिम बंगाल की सीमा पर घुसपैठियों को लेने जाते थे। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ठेके पर काम दिलाया जाता था। बदले में उनसे मोटा कमीशन वसूला जाता था।

एटीएस अब गिरोह से जुड़ी और जानकारियां हासिल करने के लिए इस्माइल को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली है। उसे पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी कोर्ट में दाखिल की गई है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि नूर से पूछताछ के बाद ही एटीएस ने बरेली से म्यांमार के निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया था।

Tags: ATSLucknow News
Previous Post

तीन लाख के गांजे के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

Next Post

आज से पूरे प्रदेश में सपा करेगी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

Writer D

Writer D

Related Posts

Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

27/02/2026
Makeup
Main Slider

ड्राई स्किन पर ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

27/02/2026
Maa Lakshmi
Main Slider

शुक्रवार को करें ये एक काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

27/02/2026
aparajita
Main Slider

इस दिशा में लगाएं विष्णु प्रिय अपराजिता, घर में आएगी सम्पन्नता

27/02/2026
Amalaki Ekadashi
Main Slider

आमलकी एकादशी का व्रत आज रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

27/02/2026
Next Post
Samajwadi Party

आज से पूरे प्रदेश में सपा करेगी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

यह भी पढ़ें

Sambhal violence: Now DIG jail suspended

जांच के दौरान जौनपुर के पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार सिंह निलंबित

19/11/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने 500 बेड के अस्पताल का शुभारंभ, कहा- पहले लोग सैफई और इटावा के नाम से डरते थे

06/03/2024

बाराबंकी गैंगरेप केस : पीड़ित परिवार के खाते में भेजी गई सवा आठ लाख की धनराशि

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version