• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुर्क हुयी एलायंस बिल्डर की 20 करोड़ की संपत्ति

Writer D by Writer D
02/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
House Attached

House Attached

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला प्रशासन ने मुनादी करा कर भू-माफिया एलायंस बिल्डर की 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क (Attached Property) कर ली।

गैंग लीडर रमनदीप सिंह के भाई अमनदीप सिंह के स्टेडियम रोड पर रेजिडेंसी गार्डन स्थित करीब 20 करोड़ कीमत के ऑफिस को कुर्क कर दिया है। इससे पहले सार्वजनिक ढिंढोरा पिटवा कर मुनादी कराई गई जिसके बाद कुर्की प्रक्रिया अपनाई गई और संपत्ति पर प्रशासन ने कब्जा कर लिया।

पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने बताया कि एलायंस बिल्डर की प्रथम चरण में 35 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की गई थी। करीब 89.44 करोड़ की प्रॉपर्टी रविवार दोपहर जब्त की गई। सोमवार अपराहन एलायंस बिल्डर का 20 करोड़ के ऑफिस को कुर्क (Attached Property) किया गया है। बची 69.44 करोड़ की संपत्ति की कुर्की जल्द की जाएगी।

जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने 29 अप्रैल को भूमाफिया रमनदीप सिंह डी-160 223 गैंग लीडर, उनके भाई शहदाना निवासी अमनदीप सिंह, रेजीडेंसी गार्डन निवासी हनी कुमार भाटिया, जनकपुरी निवासी अरविंदर सिंह, भाई युवराज सिंह और सतवीर सिंह की 89.44 करोड की प्रॉपर्टी जब्त करते हुए कुर्की आदेश जारी किया था। एसडीएम सदर प्रशासक नियुक्त हुए थे।

इसी क्रम में एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर सोमवार अपराहन एसपी सिटी राहुल भाटी, एसडीएम प्रत्यूष पांडेय, एएसपी विक्रम दहिया, सीओ श्वेता यादव के साथ इस्पेक्टर कैंट बलबीर सिंह, इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह के साथ पुलिस टीम रेजीडेंसी गार्डन स्थित एलायंस बिल्डर के ऑफिस पहुंची। पहले जिलाधिकारी शिवानंद द्विवेदी द्वारा जारी आदेश पढ़कर सुनाया गया और ढोल नगाडा से मुनादी कराई गई फिर 20 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क किया।

पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि भू माफिया एलायंस बिल्डर पर 35 मुकदमे हैं। इसमें एमडी अरविंदर सिंह 09 मुकदमे – 06 इज्जतनगर, 02 प्रेमनगर, 1 थाना बारादरी, डायरेक्टर रमनदीप सिंह 08 मुकदमे – 4 इज्जतनगर,, 4 बारादरी , ,डायरेक्टर अमनदीप सिंह 05 मुकदमे थाना इज्जतनगर,डायरेक्टर हनी भाटिया 04 मुकदमे थाना इज्जतनगर, डायरेक्टर युवराज सिंह 06 मुकदमे थाना इज्जतनगर, बारादरी और डायरेक्टर सतवीर सिंह 03 मुकदमा थाना इज्जतनगर में आपराधिक इतिहास दर्ज है।

Tags: Attached Propertybareilley news
Previous Post

मेरी लव स्टोरी मेरे साथ कब्र में जाएगी: सलमान खान

Next Post

मुठभेड़ में दो गो तस्करों को लगी गोली, चार गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi's roar in Sitamarhi, Bihar
Main Slider

सीतामढ़ी में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं

06/11/2025
Road Accident
Main Slider

रोडवेज बस और मिल्क टैंकर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

06/11/2025
PM Modi
Main Slider

पीएम मोदी का काशी दौरा (कर्टेन रेजर): बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

06/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

विद्युत कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित कर किया उत्साहवर्धन: एके शर्मा

06/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा और सेवा दोनों हैं सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

06/11/2025
Next Post
Arrested

मुठभेड़ में दो गो तस्करों को लगी गोली, चार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

BPSC 71st Pre Exam Admit Card Released

UGC NET फेज़ 2 एडमिट कार्ड जारी, ugcnet.nta.nic.in से करें डाउनलोड

25/02/2023
CM Yogi

योगी सरकार के अथक प्रयास से बीमारू से स्वस्थ प्रदेश बना यूपी

28/09/2024
CM Yogi

सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

21/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version