• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा 2027 और कांग्रेस पार्टी 2029 में होगी भस्म: केशव प्रसाद मौर्य

Writer D by Writer D
21/04/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Prasad Maurya

Keshav Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ में कालिदास मार्ग से लोक भवन तक आयोजित एक भव्य मार्च के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। भारी संख्या में जुटी महिलाओं की उपस्थिति को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘नारी शक्ति’ का अपमान करने वाली पार्टियां, विशेष रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस, अब अपने अंत की ओर हैं। महिलाओं का बढ़ता आक्रोश सपा और कांग्रेस के लिए राजनीतिक विनाश का कारण बनेगा। जब तक आरक्षण नहीं, तब तक संघर्ष जारी के संकल्प के साथ महिलाओं ने अपने अधिकारों के प्रति हुंकार भरी।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में महिलाओं में जो आक्रोश देखने को मिल रहा है, वह सपा और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है। आज की यह जनभागीदारी दर्शाती है कि महिलाओं का धैर्य अब जवाब दे रहा है। सपा और कांग्रेस ने महिलाओं का हमेशा अहित किया है, और अब यही महिला शक्ति उनके राजनीतिक अस्तित्व को भस्म कर देगी।

उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने आगामी चुनावों को लेकर विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा, जिन दलों को महिलाएं अपना समर्थन नहीं देतीं, उनका आगामी विधानसभा चुनाव में खाता तक नहीं खुलेगा। जनता अब समझ चुकी है कि कौन सी पार्टी उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए खड़ी है और कौन सी पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती है।

उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने महिलाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जब तक महिलाओं को उनका पूर्ण अधिकार और उचित आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है, जबकि विपक्ष केवल बाधाएं उत्पन्न कर रहा है।

श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने अंत में विश्वास जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाएं अब जागरूक हैं और वे किसी भी बहकावे में आने वाली नहीं हैं। महिलाओं की अभूतपूर्व संख्या ने सरकार के प्रति अपना समर्थन जताया।

Tags: breaking politics upelection news indiaKeshav mauryakeshav maurya newspolitical statement upsp congress clashwomen issue india politics
Previous Post

विपक्ष का आचरण नारी गरिमा के प्रतिकूल, आक्रोशित महिलाएं दे रहीं सड़कों पर जवाब: सीएम योगी

Next Post

मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

यह भी पढ़ें

Actor Naseeruddin Shah's condition improved, information given to fans

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की हालत में आया सुधार, फैंस को दी जानकारी

01/07/2021
sentenced to death

डेढ़ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में हैवान को फांसी की सजा

16/08/2021
Shriram temple

ज्वैलर्स ने बनाई अयोध्या के श्रीराम मंदिर की चांदी की प्रतिकृति

20/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version