• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेत पर कब्जा दिलाने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Writer D by Writer D
12/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, संभल
0
police team

Attack on the police team

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। जनपद में जमीन पर कब्जा दिलाने गई पुलिस (Police team) और खेत मालिक पर दबंगाइयों ने हमला कर दिया। जिसमें दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पीड़ित ने खेत जोतने के लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया।

यह घटना रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव कहरौला गर्वी की है। यहां रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि उसके खेत पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिसे छुड़ाने के लिए पुलिस हमारे साथ गई थी। इस दौरान आरोपियों ने हम पर हमला कर दिया और जब पुलिसकर्मी बचाने के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। जिसमें चौकी प्रभारी, दो सिपाही और एक होमगार्ड घायल हुए हैं। इनके अलावा पुष्पेंद्र और राधेश्याम के भी चोट लगी है।

घायल नरेंद्र ने बताया कि आरोपी पक्ष पहले भी कई बार उनके साथ विवाद कर चुका है। इसलिए हम पुलिस कर्मियों को साथ लेकर गए थे। बातचीत के दौरान करीब 20 लोग लाठी-डंडे लेकर आए और हम पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।

इतने करोड़ में बनेगा राम मंदिर, परिसर में महान विभूतियों की लगेगी मूर्तियां

इस मामले पर सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद है। उसकी निपटारा करने पुलिसकर्मी शिकायतकर्ताओं के साथ मौके पर गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस (Police team) पर हमला कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, स्थानीय अस्पताल में जिनका इलाज कराया गया। सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: crime newssambhal newsup police
Previous Post

इतने करोड़ में बनेगा राम मंदिर, परिसर में महान विभूतियों की लगेगी मूर्तियां

Next Post

एंटी लार्वा का छिड़काव करते ही 16 महिलाएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Lipstick
Main Slider

एक्सपायर्ड लिपस्टिक को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज

28/01/2026
lips
Main Slider

काले होंठों को भी मिलेगा गुलाबी निखार, ट्राई करें ये टिप्स

28/01/2026
road safety
उत्तर प्रदेश

यातायात के ‘रक्षक’ बनेंगे युवा, परिवहन विभाग ने स्काउट्स और एनसीसी कैडेट्स को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर

27/01/2026
Republic Day
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख विद्यालयों में फहरा तिरंगा, 375 शिक्षा रथों से जन-जन तक पहुंचा शिक्षा का संदेश

27/01/2026
Food Safety
उत्तर प्रदेश

श्रद्धालुओं की सहूलियत सीएम योगी की सर्वोच्च प्राथमिकता

27/01/2026
Next Post
Noida

एंटी लार्वा का छिड़काव करते ही 16 महिलाएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें

आजम की रिहाई को संघर्ष से पीछे रही सपा : शिवपाल यादव

22/04/2022
PM Modi

‘घमंडिया गठबंधन सनातन को खत्म करना चाहता है’, पीएम मोदी ने ‘I.N.D.I’ पर बोला बड़ा हमला

14/09/2023
डा. नवनीत सहगल

त्योहारों के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता : सहगल

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version