• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संसद भवन परिसर में फर्जी आधार कार्ड से घुसने की कोशिश, तीन लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/06/2024
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Parliament House

Parliament House

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संसद भवन (Parliament House) परिसर में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर तीन लोगों ने घुसने की कोशिश की। तीनों मजदूर हैं। इनके नाम कासिम, शोएब और मोनिस हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संसद (Parliament House) की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने तीनों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना 4 जून दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर संसद भवन के गेट नंबर 3 की बताई जा रही है।

सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर इनके आधार कार्ड देखे तो तो उनको कुछ शक हुआ। इसके बाद आधार कार्डों की जांच की गई तब साफ हुआ कि वह फर्जी हैं। इसके बाद तीनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

जवाहर तापीय परियोजना में श्रमिकाें ने की हड़ताल, तीन माह से नहीं मिली मजदूरी

इस घटना के बाद संसद भवन (Parliament House) की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस को सौंपी गई है। बताया गया है कि तीनों मजदूरों को संसद भवन परिसर के भीतर एमपी लाउंज के निर्माण कार्य के लिए रखा गया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में दो लोग संसद भवन (Parliament House)  की दर्शक दीर्घा में कूद गए थे। इस घटना के बाद संसद भवन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इस घटना को संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध माना गया था। ताजा घटना फर्जी आधार कार्ड से जुड़ी है।

Tags: delhi newsNational newsParliament House
Previous Post

जवाहर तापीय परियोजना में श्रमिकाें ने की हड़ताल, तीन माह से नहीं मिली मजदूरी

Next Post

रिश्वतखोरी में जेई और दो लाइनमैन रंगे हाथों गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
Uttarakhand government and ITBP sign MoU for procurement of local products
राजनीति

उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एमओयू साइन

01/04/2026
Next Post
Bribe

रिश्वतखोरी में जेई और दो लाइनमैन रंगे हाथों गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Nikay Chunav

Nikay Chunav: आज जारी हो सकती है आरक्षण की अंतिम अधिसूचना

09/04/2023
Akhilesh Yadav

निकाय चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने कसी कमर, सपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की पहली सूची

27/08/2022
murder

शराबी ने गला दबा कर दी बुजुर्ग साधु की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

23/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version