• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav: आज जारी हो सकती है आरक्षण की अंतिम अधिसूचना

Writer D by Writer D
09/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Nikay Chunav

Nikay Chunav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के लिए जारी आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना पर मिली आपत्तियों के निस्तारण को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब सभी आपत्तियों का मिलान किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद रविवार को शाम तक आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक अंतिम आरक्षण में करीब एक से दो फीसदी सीटों पर फेरबदल की संभावना हैं। इसमें अधिकांश वार्ड हैं। इसके अलावा दो से तीन नगर पंचायतों में अध्यक्षों के आरक्षण भी बदल सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि कुछ जिलों के नगर निकायों में सीटों के आरक्षण को लेकर मिली आपत्तियों के निस्तारण में पेंच फंसा था, जिसे अब निस्तारित कर लिया गया है। इसी प्रकार लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज जैसे कुछ नगर निगमों में मेयर की सीटों के आरक्षण पर मिली आपत्तियों का जवाब ढूंढने में भी अधिकारियों के पसीने छूट गए।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री राजधानी से बाहर हैं और वह रविवार को राजधानी लौटेंगे। इसके बाद नगर विकास विभाग देर शाम तक आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर सकता है। इसके बाद चुनाव कराने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग के भेजने की बात भी कही जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि सभी 760 नगर निकायों में महापौर और अध्यक्षों के अलावा पार्षदों की सीटों के आरक्षण पर मिली आपत्तियों के निस्तारण के बाद यह साफ हो गया है कि एक से दो फीसदी सीटों पर आरक्षण में बदलाव संभव हैं। इनमें से अधिकांश सीट वार्ड स्तर पर पार्षदों की हैं। नगर निगम या बड़े नगर निकायों की सीटों पर आरक्षण का स्वरूप 30 मार्च को जारी आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना के मुताबिक ही रहने की संभावना है। अलबत्ता कुछ नगर पंचायतों के सीटों में बदलाव संभव है।

कल चुनाव आयोग जारी कर सकता है कार्यक्रम

सूत्रों का कहना है कि शासन द्वारा रविवार को आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी करने के साथ ही नगर विकास विभाग चुनाव (Nikay Chunav) कराने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेज देगा। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि 30 मार्च को जारी प्रस्तावित आरक्षण पर हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में सोमवार को सुनवाई होनी है। ऐसे में सोमवार को सुबह ही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया जा सकता है।

Tags: Election newsLucknow Newsnagar nikay chunavnikay chunavnikay chunav 2023UP Nikay Chunavup nikay chunav 2023
Previous Post

SSC GD कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Next Post

इस राज्य में 44 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
Next Post
HIV

इस राज्य में 44 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Anand Bardhan

पीएमश्री स्कूलों में कम्प्यूटर लैब एवं पुस्तकालयों के स्थापना में तेजी लाए: मुख्य सचिव

24/11/2025
यूपीजेईई-2021

एकेटीयू ने स्कोपस में प्रकाशित किये 1288 शोध पत्र

27/12/2020
Transfer

यूपी में 13 IPS और 14 PPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

24/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version