• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमस्खलन में फंसे छह पर्यटकों की मौत, युद्धस्तर पर चलाया गया बचाव अभियान

Writer D by Writer D
04/04/2023
in राष्ट्रीय, सिक्किम
0
Avalanche

Avalanche

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गंगटोक। सिक्किम में भारत-चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग (जेएन रोड) पर मंगलवार को दोपहर में हुए हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई है। हिमस्खलन में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है, क्योंकि और लोगों के हताहत होने की आशंका है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें माइल पर मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हिमस्खलन (Avalanche) हुआ। हिमस्खलन उस क्षेत्र में आया, जहां कई पर्यटक जवाहरलाल नेहरू मार्ग के बर्फ से ढके पहाड़ी किनारे के पास मौजूद थे। यह रास्ता गंगटोक को त्सोमगो झील और नाथुला सीमा के पर्यटन स्थलों से जोड़ता है। तत्काल राहत कार्य शुरू करके हिमस्खलन में फंसे छह पर्यटकों को निकालकर नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी ने दम तोड़ दिया, जिनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।

पुलिस के अनुसार अभी भी 150 से अधिक पर्यटक 15 माइल से आगे फंसे हुए हैं। इस बीच बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों की मदद से युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया के अनुसार पर्यटकों को केवल 13वें माइल तक जाने के लिए पास जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें माइल की ओर गए थे, जहां यह हादसा हुआ।

गेटवे ऑफ इंडिया में पड़ी दरारें, मरम्मत में आएगा इतने करोड़ का खर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर, बीआरओ, पुलिस और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। शाम चार बजे तक करीब 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि छह लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को सेना के पास स्थित चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है।

हिमस्खलन (Avalanche) के कारण कई पर्यटक वाहन फंस गए हैं। मार्ग से हिमस्खलन का मलबा साफ करने के बाद पर्यटकों के वाहनों को बचा लिया गया है। सिक्किम पुलिस ने दो हेल्पलाइन नंबर 03592202033 और 8695622101 जारी किए हैं। पुलिस ने होटल मालिकों से अनुरोध किया है कि यदि कोई पर्यटक नहीं लौटा है, तो उक्त हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

Tags: avalancheNational newssikkim news
Previous Post

नगर विकास मंत्री ने मऊ में सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास

Next Post

सीएम धामी ने वित्तमंत्री से की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

06/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : विष्णुदेव साय

06/04/2026
Savin Basnal
राष्ट्रीय

सीएम की प्रेरणा से डीएम का जनदर्शन त्वरित एक्शन; प्रभावी निस्तारण से जनमन का अपार विश्वास

06/04/2026
cm dhami
राजनीति

मदननेगी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, सीएम धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार

06/04/2026
Main Slider

जग्गी हत्याकांड: पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे को उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

06/04/2026
Next Post
CM Dhami met Finance Minister Nirmala Sitharaman

सीएम धामी ने वित्तमंत्री से की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा

यह भी पढ़ें

मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा

मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया घर में नजर बंद, CM आवास घेरने की थी तैयारी

10/09/2020
fire

साड़ी के शोरूम में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपत्ति की जलकर मौत

01/06/2022
CBSE Board 10th Result

CBSE बोर्ड 10th रिजल्ट जारी, 93.66% छात्र पास; ऐसे चेक करें रिजल्ट

13/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version