Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अयोध्या : भजन गायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप, DGP के निर्देश पर FIR  दर्ज

भजन गायक देवेंद्र पाठक

अयोध्या : भजन गायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

अयोध्या। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन में अपने भजनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले भजन गायक देवेंद्र पाठक अब मुश्किलों में फंस गए हैं। दिल्ली की एक विधवा महिला ने भजन गायक देवेंद्र पाठक पर बलात्कार, जबरन गर्भपात कराने और धोखा देने का आरोप लगाया है। यूपी डीजीपी के निर्देश पर अयोध्या पुलिस ने देवेंद्र पाठक पर मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और विधवा है। महिला के अनुसार भजन गायक देवेंद्र पाठक से उसकी मुलाकात दिल्ली में ही हुई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। दोनों के बीच बात शादी तक पहुंच गई। इस बीच महिला गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि उसका जबरन गर्भपात करा दिया गया और भजन गायक देवेंद्र पाठक ने उससे 8 लाख रुपये भी ठग लिए।

कांग्रेस सरकार आने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में दिया था उप मुख्यमंत्री का पद देने का प्रस्ताव: सिंधिया

महिला ने कहा कि वो देवेंद्र पाठक पर केस दर्ज कराने के लिए अयोध्या थाना से लेकर एसएसपी अयोध्या और आईजी तक गईं, लेकिन देवेंद्र पाठक के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद महिला एक हाई कोर्ट की एक अधिवक्ता को साथ लेकर डीजीपी ऑफिस पहुंची। इसके बाद कथावाचक देवेंद्र पाठक पर बलात्कार, जबरन गर्भपात और धोखाधड़ी का मुकदमा राम जन्मभूमि थाने में दर्ज हुआ।

पीड़ित महिला ने कहा कि देवेंद्र पाठक ने उसे फोन करके अयोध्या बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बने। महिला ने कहा कि देवेंद्र पाठक ने उसे बरगलाया और उसका यौन शोषण किया। इसके अलावा आरोपी महिला को धमकी भी दे रहा है। इन आरोपों पर कथावाचक देवेंद्र पाठक की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं मिल पाई है।

फर्जी आरोप लगाकर सपा को बदनाम करने की साजिश रच रही है भाजपा : अखिलेश

महिला वकील ने कहा कि हमने व्हाट्सएप से उनको एप्लीकेशन की कॉपी भेजी लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला, फिर मैंने आईजी संजय गुप्ता को एप्लीकेशन दी उन्होंने कहा आप एसएसपी साहब के पास जाइए। इसके बाद हम फिर एसएसपी साहब के पास गए लेकिन वह नहीं मिले। आखिरकार मैं इनको लेकर लखनऊ गई और डीजीपी साहब से मिली। उन्होंने हमें सीओ अयोध्या से मिलने को कहा, मैंने उनसे फोन पर बात की। उन्होंने हमको अयोध्या बुलाया, हम अयोध्या आए तब जाकर FIR दर्ज हुई।

महिला वकील के मुताबिक आरोपी देवेंद्र पाठक को बचाने के लिए कई लोगों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन-चार दिन हो गए लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Exit mobile version