• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामेश्वरम में 613 किलोग्राम का बना घंटा पहुंचा अयोध्या,10 किमी तक सुनाई देगी ॐ की ध्वनि

Desk by Desk
07/10/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, धर्म, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
भगवान श्री राम मंदिर RAM MANDIR

भगवान श्री राम मंदिर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण से जुड़ी से आज की सबसे बड़ी खबर आ रही है। मंदिर को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। दुनिया भर के मंदिरों से राम मंदिर को खास बनाने के लिए छोटी से छोटी चीजों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में बुधवार को राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के अस्थाई मंदिर के लिए एक अनोखा घंटा भेंट किया जाएगा। इस अनोखे घंटे की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी।

सीएम योगी बोले- हाथरस में विपक्ष रच रहा था एक बड़ी साजिश

खास बात ये है कि इस घंटे के एक बार बजने पर ‘ॐ’ की आवाज निकलेगी। रामराम रथ में जहां एक ओर कांस्य से बना 613 किलो वजनी विशेष घंटा रखा गया है, वहीं भगवान श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी के साथ गणपति की कांस्य से बनी प्रतिमाएं रख कर लाई गई हैं।

 

तमिलनाडु के रामेश्वरम में बना है ये घंटा

ये घंटा तमिलनाडु के रामेश्वरम में बना हुआ है। कांस्य से बने इस घंटे का वजन 613 किलो है। ये घंटा तमिलनाडु रामेश्वरम से राम रथ यात्रा से 4500 किलोमीटर की यात्रा करके मंगलवार को अयोध्या पहुंचा है। बताया जा रहा है कि भगवान श्रीराम को यह विशेष घंटा तमिलनाडु की लीगल राइट काउंसिल की ओर से बुधवार को सौंपा जाएगा।

इससे भी दिलचस्प बात ये कि विश्व रेकॉर्ड बना चुकी बुलेट रानी के नाम से प्रसिद्ध राजलक्ष्मी माडा रामरथ चला कर घंटे को लकर अयोध्या पहुंची हैं। राजलक्ष्मी मांडा तमिलनाडु की रहने वाली हैं और विश्व में दूसरी महिला हैं जिन्होंने 9.5 टन वजन खींचने का विश्व रिकार्ड बनाया है।

राम मंदिर ट्रस्ट को आज सौंपा जाएगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार राम रथ यात्रा 17 सितंबर से चलकर 7 अक्टूबर को दिन में अयोध्या पहुंची। रथ यात्रा तमिलनाडु से अयोध्या के बीच में 10 राज्यों से होकर गुजरी थी। राज लक्ष्मी ने बताया कि जगह-जगह इस घंटा और भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और गणेश की मूर्ति का पूजन किया गया।

राम रथ यात्रा में कुल 18 लोग तमिलनाडु से अयोध्या पहुंचे हैं। इस घंटे को आज रामलला को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय में भेंट किया जाएगा।

क्या है इस घंटे की विशेषता?

अगर हम इस घंटे की विशेषता की बात करें तो ये घंटा विशेष आकार का है। इसका वजन 613 किलो है। जो कि विशेष प्रकार के कांस्य से निर्मित है। ये 3.9 फीट चौड़ा है और इसकी उंचाई 4 फीट है। इस घंटे से ॐ की आवाज सुनाई देगी और साउंड पोल्यूशन बिल्कुल भी नहीं होगा।

Tags: 'ॐ'HanumanLaxmanLord ShriramMother Sitaअयोध्यातमिलनाडुतमिलनाडु रामेश्वरमभगवान श्रीराममां सीताराम जन्मभूमि परिसररामेश्वरमलक्ष्मणविश्व रेकॉर्डसुप्रीम कोर्टहनुमान जी
Previous Post

सैफ अली खान ने कहा- मैं हमेशा बच्चों के साथ हूं, तीनों से प्यार करता हूं

Next Post

मुंबई: नागरिक संगठन ने शहर के विकास योजना पर शुरू किया आंदोलन

Desk

Desk

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Puja Ghar
धर्म

पूजा घर में गलती से भी ना रखें ये चीजें, तरक्की में बन सकती है बाधा

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post
mumbai मुंबई

मुंबई: नागरिक संगठन ने शहर के विकास योजना पर शुरू किया आंदोलन

यह भी पढ़ें

Shukra Dev

आज शुक्र का होगा राहू के नक्षत्र में प्रवेश, चमक उठेगा इन राशि वालों भाग्य

07/11/2025
Vijaya ekadashi

विजया एकादशी के दिन करें भगवान विष्णु की पूजा, नौकरी व व्यापार में मिलेगी उन्नति

21/02/2025
Sudhir Suri

शिवसेना नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

04/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version