• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी बोले- हाथरस में विपक्ष रच रहा था एक बड़ी साजिश

Desk by Desk
07/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ, हाथरस
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हाथरस कांड पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हाथरस में एक बड़ी साजिश रची जा रही थी। किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष हाथरस के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार विकास के काम में लगी है, वहीं ये लोग षड्यंत्र रच रहे हैं।  सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि कोरोना से जंग के दौरान इनमें से एक भी चेहरा जनता के बीच नहीं था।

सीएम योगी ने बुधवार को उन्नाव के बांगरमऊ सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद के दौरान ये बातें कहीं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष हाथरस के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। एक तरफ सरकार विकास के काम में लगी है, वहीं ये लोग षड्यंत्र रच रहे हैं।

सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि झूठे नारों पर जाति, क्षेत्र, मत और मजहब के आधार पर समाज को बांटने वाले लोग आज भी अपनी विभाजनकारी मानसिकता से बाज नहीं आ रहे हैं। विकास उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। लोक कल्याण उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। शासन की योजनाएं अच्छी नहीं लग रही हैं, यही कारण है षडयंत्र पर षड्यंत्र रच रहे हैं। रोज नए षड्यंत्र को जन्म देते हैं।

उन्होंने कहा कि इन सभी नमूनों की साजिश और कृत्य जनता के सामने आ रहे हैं। कोई कहता है कि हम दंगा कराएंगे, जाति के आधार पर, कुछ और उधर से मरेंगे, कुछ लोग इधर से मरेंगे।  हमारे नेता आएंगे, उसके बाद जाकर राजनीति करेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि एक गरीब की लाश पर राजनीति करने वाले इन चेहरे को पहचाना होगा। देश के लिए और समाज के लिए कितनी विकृत सोच के साथ ये काम कर रहे हैं। कितनी बड़ी साजिश कर रहे हैं। कोरोना से जंग के दौरान इनमें से एक भी चेहरा जनता के बीच नहीं था। ये सब चेहरे लॉकडाउन के दौरान अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों में मुंह छिपाए बैठे थे।  जैसे ही अनलॉक लागू हुआ, इन लोगों ने साजिश रचनी शुरू कर दी।

जैकलीन फर्नांडीस उठा रही है घुड़सवारी का लुत्फ, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

सीएम ने कहा कि हम किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे। सभी साजिशकर्ता बेनकाब होंगे। उन्होंने कहा कि सजिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। जो लोग समाज के माहौल को खराब करके समाज में जातिय द्वेष पैदा करके, अराजकता पैदा करके विकास कार्य अवरुद्ध करना चाहते हैं, लेकिन विकास अवरुद्ध नहीं होगा। उत्तर प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। ये लोग विकास पर चर्चा नहीं कर सकते।

सीएम योगी ने कृषि कानूनों को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन लोगों को किसानों के हित में की जाने वाली योजनाएं अच्छी नहीं लगती।

Tags: Chandrashekharcongress protestdelhi newsHathras casehathras case newsHathras gang rapeHathras Gang Rape Case Newshathras gang rape newsHathras Gangrape Casehathras newsHathras RapeHathras rape casehathras rape case newshathras rape victimhathras victimhatras rape case victimLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in HindiSAFDARJUNG HOSPITALvijay chowk
Previous Post

जानिए क्यूँ कहते हैं ऋतिक रोशन कैटरीना कैफ को ‘मज़दूर’

Next Post

सैफ अली खान ने कहा- मैं हमेशा बच्चों के साथ हूं, तीनों से प्यार करता हूं

Desk

Desk

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Next Post
saif ali khan

सैफ अली खान ने कहा- मैं हमेशा बच्चों के साथ हूं, तीनों से प्यार करता हूं

यह भी पढ़ें

International cyber fraud gang

अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्राॅड करने वाले गैंग का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत तीन गिरफ्तार

24/03/2021
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3: रंभा पेलोड को चांद पर मिला विरल प्लाज्मा

01/09/2023
akhilesh yadav

सच कभी छुपता नहीं और झूठ के पैर टिकते नहीं हैं : अखिलेश

27/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version