• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिद्धार्थनगर जिले को मिला प्रथम आयुर्वेदिक चिकित्सालय

Jai Prakash by Jai Prakash
08/06/2025
in उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर मुख्यालय के सनई चौराहा स्थित श्री कृष्णा आयुर्वेदिक चिकित्सालय का शुभारंभ डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि किसी की जान बचाना हो तो आयुर्वेदा ही सबसे सफल तरीका है। क्योंकि रामायण काल में एलोपैथी का तरीका नहीं था तब मूर्छित लक्ष्मण का इलाज आयुर्वेद के ही माध्यम से हुआ था। जिनसे उनको अकाल मृत्यु से बचाया गया था।
गौरतलब है कि मुख्यालय के सनई चौराहा स्थित श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक पिछले तीन वर्षों से संचालित हो रहा है। सन 2022 में सांसद जगदंबिका पाल के हाथों ही इस क्लिनिक का उद्घाटन हुआ था। डा सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में आयुर्वेदा पद्धति से इन पिछले तीन वर्षों में हजारों की संख्या में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज सफल तरीके से किया है। इस क्लिनिक का नवीनीकरण करते हुए अब इसे जनपद का पहला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के रूप में स्थापित किया गया है। इस नवीनीकरण में आयुर्वेद पद्धति और एडवांस तकनीक के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जाएगा। डा. सौरभ ने बीते कुछ समय से आयुर्वेदा के माध्यम से उपचार करते हुए कई कठिनाई और बाधाओं को पार कर, सफलताओं को स्पर्श किया और हजारों की संख्या में मरीजों को तुरंत राहत प्रदान करते हुए उनका विश्वास जीता साथ ही आयुर्वेदा के प्रति लोगों का रुझान देखते हुए और “आयुर्वेद ही चिकित्सा का सुनहरा भविष्य है” इसमें यकीन रखते हुए अब वह अपने शुरुवात को एक स्तर ऊपर ले जाते हुए क्लिनिक को जनपद का पहला आयुवेदिक चिकित्सालय के रूप में परिवर्तित करने के लिए बाध्य है। इस अपग्रेडेशन से आयुर्वेदा पद्धति को एडवांस और तकनीक के माध्यम से औरय बेहतर करने के लिए उनकी टीम प्रतिबद्ध है। इसका उद्घाटन जिले के सांसद जगदंबिका पाल ने किया और अपने उद्बोधन में कहा कि लोगों का आयुर्वेद के प्रति रुझान बढ़ रहा है। मैंने बस्ती मंडल में भी इतना बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय नहीं देखा है और मैं यहय उम्मीद करता हूं कि जल्द ही इसको भी अपग्रेड करते हुए एक आयुर्वेदिक ट्रेनिंग सेंटर की भी स्थापना जनपद में डॉक्टर सौरभ गुप्ता के तत्वाधान में हो। गौरतलब है कि हमारी पत्नी भी सुगर और सायटिका से पीड़ित है हम चाहेंगे कि हमारी पत्नी का भी इलाज वैद्य सौरभ गुप्ता के निगरानी में हो। क्योंकि वो स्वस्थ रहेंगी तब मैं भी स्वस्थ रहूँगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाला, सच्चिदानंद पांडेय, राजेंद्र पांडेय, रिंकू पाल, प्रिंस वर्मा, मनोज चौबे, नरसिंह पाल, धीरज पांडेय, डा. अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, कमलेश यादव सहित तमाम संख्या में लोग मौजूद रहे।

Previous Post

ये फल गर्मियों में शरीर को रखता है ठंडा, इसकी आइसक्रीम स्वाद का भी रखेगी ध्यान

Next Post

गुरु तेग बहादुर का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा: सीएम धामी

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Exercises
Main Slider

सिटिंग जॉब वाले अपने रुटीन में शामिल करें ये एक्सरसाइज़

13/02/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

ओडीओपी योजना से बदली कारीगरों की तकदीर, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार

12/02/2026
OBC Commission
Main Slider

पंचायत चुनाव से पहले बनेगा OBC आयोग, योगी सरकार ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

12/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्ष द्वारा सदन का कीमती समय नष्ट करना आदत बन चुकी है: उपमुख्यमंत्री

12/02/2026
KGMU
उत्तर प्रदेश

KGMU में फिर यौन उत्पीड़न, प्रोफेसर ने रेजिडेंट डॉक्टर का किया शोषण

12/02/2026
Next Post
CM Dhami

गुरु तेग बहादुर का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

UP board

UP Board में लागू होगा नकल विरोधी कानून, 1 करोड़ जुर्माना और उम्रकैद का प्रावधान

10/01/2025
इकबाल अंसारी Iqbal Ansari

बाबरी विध्वंस केस पर इकबाल अंसारी ने कहा- कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य

30/09/2020

3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

01/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version