24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

जेल में बंद आजम के समर्थकों ने अखिलेश के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए ये आरोप

Writer D by Writer D
10/04/2022
in उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
akhilesh-azam

akhilesh-azam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। करीब ढाई साल से सीतापुर जेल में बंद शहर विधायक आजम खां (Azam Khan) के समर्थकों का रविवार को आखिरकार दर्द छलक ही उठा। सपा दफ्तर में हुई बैठक में सपाइयों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खां के बुरे वक्त में सपा मुखिया ने साथ नहीं निभाया। सपाइयों ने आजम खां को नेता प्रतिपक्ष न बनाए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की।

शहर विधायक आजम खां करीब ढाई साल से सीतापुर की जेल में हैं। जेल में रहकर ही उन्होंने शहर विधायकी का चुनाव जीत लिया था। सपा समर्थक पहले दबी जुबां से सपा मुखिया पर आजम खां की पैरवी न करने का आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन अब आखिरकार उनका दर्द छलक ही उठा। तोपखाना रोड स्थित सपा दफ्तर में रविवार को हुई बैठक में पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों की मौजूद रहे।

शंखनाद के साथ निकली भगवा यात्रा, जय श्रीराम के उद्गोष से गूंजी लखननगरी

इस दौरान सपा समर्थकों ने समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कटघरे में खड़ा करते हुए दो साल से ज्यादा समय से सीतापुर जेल में बंद आजम खान के खिलाफ अखिलेश यादव की खामोशी पर गुस्सा दिखाया। वहीं आज़म खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान शानू ने कहा कि आजम खां ने अखिलेश यादव और उनके पिता का समाजवादी पार्टी के बनने और मुख्यमंत्री बनने तक हर कदम पर साथ दिया। शानू ने तमाम अहसान गिनाए। उन्होंने कहा फिर भी अखिलेश यादव ने आजम खान को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया। इस दौरान सपाइयों ने अखिलेश पर एक सुर में आरोप लगाए। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गोयल ने की। साथ ही नगराध्यक्ष आसिम राजा, एमएलसी प्रत्याशी मशकूर अहमद मुन्ना, महिला सभा जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया, किसी भी कार्यकर्ता ने सपा मुखिया के खिलाफ मोर्चा नहीं खोला है। कार्यकर्ताओं ने अपना दर्द बयां किया है। घर में यदि किसी से शिकायत होती है तो उस पर चर्चा तो होती है। ऐसी कोई बात नहीं कही गई जो कि पार्टी या फिर पार्टी मुखिया के खिलाफ हो।

Tags: akhilesh yadavazam khanRampur NewsSmajwadi Partyup news
Previous Post

शिक्षा व संस्कार के प्रसार में एकल विद्यालय का बड़ा योगदान : एके शर्मा

Next Post

एटीएस से बोला मुर्तजा- सिर्फ अल्लाह की सुनिए, जन्नत मिलेगी

Writer D

Writer D

Related Posts

loot
उत्तर प्रदेश

 बाइक सवार युवकों ने महिला के जेवर व रुपये लूटे

03/07/2022
attempted suicide
उत्तर प्रदेश

पांच बच्चों की माँ ने लगाई फांसी

03/07/2022
fire
उत्तर प्रदेश

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, चार महिलाओं की मौत

03/07/2022
Bike Boat Scam
उत्तर प्रदेश

बाइक बोट घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपी की डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

03/07/2022
arrested
उत्तर प्रदेश

33 लाख की ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

03/07/2022
Next Post

एटीएस से बोला मुर्तजा- सिर्फ अल्लाह की सुनिए, जन्नत मिलेगी

यह भी पढ़ें

Madhurima Sweets

लखनऊ: मधुरिमा स्वीट्स के 8 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, करोड़ों की GST चोरी का खुलासा

01/04/2021
GST

देश में GST लागू हुए चार साल पूरे, जानिए क्या बढ़ी देश की कमाई? 

01/07/2021

स्मोकिंग कर रहे हैं तो जल्दी ही जा सकती है आपकी आँखों की रौशनी

26/11/2018
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

Follow these tips to look young

स्मार्ट बनने के लिए पुरुष अपनाएं ये ईजी टिप्स

03/07/2022
loot

 बाइक सवार युवकों ने महिला के जेवर व रुपये लूटे

03/07/2022
attempted suicide

पांच बच्चों की माँ ने लगाई फांसी

03/07/2022
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version