• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के इस डीएम के बिगड़े बोल, बाढ़ पीड़ितों से बोले- Zomato सर्विस नहीं चला रही सरकार…

Writer D by Writer D
14/10/2022
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश
0
Ambedkarnagar DM Samuel Paul

Ambedkarnagar DM Samuel Paul

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंबेडकरनगर। जिले घाघरा नदी के उफान के कारण भीषण बाढ़ की चपेट में है। वहीं इस आपदा के बीच लोगों को राहत पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाए अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर वो अब ट्रोल हो रहे हैं।

इस वीडियो में, डीएम सैमुअल पॉल (Ambedkarnagar DM Samuel Paul) को स्थानीय लोगों को इलाके में बाढ़ राहत शिविर स्थापित करने के बारे में बता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गैरजिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि अगर आप घर पर रह रहे हैं तो क्या हमें आपको खाना भेजना चाहिए? सरकार जोमैटो सेवा नहीं चला रही है।

अंबेडकरनगर डीएम (Ambedkarnagar DM Samuel Paul) का विवादित बयान

अंबेडकरनगर जिले में घाघरा उफान पर है, जिसकी वजह से कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे डीएम सैमुअल पॉल ने लोगों से बात करते हुए विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि 500 मीटर या एक किलोमीटर के दायरे में बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां शौचालय की सुविधा, पेयजल, चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर और अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आप घर पर रह रहे हैं तो क्या हमें आपको खाना भेजना चाहिए? सरकार जोमैटो सेवा नहीं चला रही है।

सीएम योगी ने जनता दरबार में फरियादियों की सुनी फरियाद

वहीं अब डीएम के इस बयान का सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। इंडिया टुडे के अनुसार जब डीएम सैमुअल पॉल से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह सिर्फ लोगों को बाढ़ राहत शिविरों में आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जहां उनकी जरूरत की सभी सुविधाएं हैं।

यूपी के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित

एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं, लोगों से मिलकर उनका हाल जान रहे हैं। साथ ही अधिकारियों को हर हाल में लोगों को राहत पहुंचाने का निर्देश दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनको अधिकारी गलतबयानी कर सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। राज्य के 21 जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा, शारदा, घाघरा, राप्ती और कुआनो समेत अनेक नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Tags: Ambedkarnagar DM Samuel PaulAmbedkarnagar newsup news
Previous Post

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में शानदार मजबूती, 1,087 अंक तक उछला सेंसेक्स

Next Post

अंधाधुंध फायरिंग में पुलिस अफसर समेत पांच की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

stuffed bell peppers
फैशन/शैली

चाय का स्वाद बढ़ा देगी मिर्च की ये चटपटी रेसिपी

12/10/2025
Paneer
Main Slider

इस सब्जी से घर पर बनाएं पनीर, बनाने में आसान और स्वाद भी लाजवाब

12/10/2025
Unwanted hair
Main Slider

अनचाहे बालों से पाना चाहती हैं छुटकारा, आजमाएं ये फेशियल

12/10/2025
Galgal Pickle
Main Slider

खाने का जायका बढ़ा देगा ये चटपटा अचार, नोट करें उत्तराखंड की टेस्टी रेसिपी

12/10/2025
Ahoi Ashtami
धर्म

संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाता है अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा-विधि

12/10/2025
Next Post
Firing

अंधाधुंध फायरिंग में पुलिस अफसर समेत पांच की मौत, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Vyasji ka Tehkhana

ज्ञानवापी मस्जिद: ‘व्यासजी का तहखाना’ में पूजा रोकने की याचिका खारिज

02/04/2024
flower showers on devotee

माघ पूर्णिमा: संगम तट पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

27/02/2021
Swatantra Dev

गुंडे-बदमाशों को दिया काम तो कम्पनियों की खैर नहीं : स्वतंत्र देव सिंह

08/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version