• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुंडे-बदमाशों को दिया काम तो कम्पनियों की खैर नहीं : स्वतंत्र देव सिंह

Writer D by Writer D
08/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Swatantra Dev

Swatantra Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संचालित जल जीवन मिशन की योजना में किसी भी कम्पनी ने गुंडे या बदमाशों को काम दिया तो उसकी खैर नहीं होगी। गांव-गरीब के घर में लग रहे नलों में 15 साल तक किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिये। पाइपलाइन का काम खत्म होते ही गांव-गली की सड़कों को तुरंत दुरुस्त कराएं। यह निर्देश जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने नमामि गंगे के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में जल जीवन मिशन फेज दो-तीन में कम कर रही कम्पनियों के प्रमुखों के साथ बैठक में दिये।

स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने कहा कि वह कम्पनियों को छोटे ठेकेदारों का शोषण नहीं करने देंगे। कम्पनियों को कड़ी चेतावनी देते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि काम के नाम पर खेल की कोशिश की तो परिणम गंभीर होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाली सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। बैठक में उनके साथ प्रमुख सचिव नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

जल जीवन मिशन की योजना को और रफ्तार देने के लिए गुरुवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने कहा कि कम्पनियां गुणवत्ता और मात्रा में कोई समझौता न करें। योजना में पीछे चल रहीं कम्पनियों के प्रमुखों से स्वतंत्र देव सिंह ने योजना को पूरा करने का लक्ष्य कब तक था और कब तक कर पाएंगे इसका जवाब मांगा। जमीन मिलने में आ रही दिक्कतें या विभाग से होने वाली परेशानियों को पूछा। इसके बाद कहा कि मुझे शिकायत मिली है कि आप टेंडर को बेचते जा रहे हैं, गरीब ठेकेदार को आप पेमेंट नहीं कर रहे हैं। आपके काम की प्रशंसा होगी तो मुख्यमंत्री योगी जी का भी कद बढ़ेगा। लाखों लोग रोजगार पाएं और हर गरीब को पानी मिले यही मोदी जी का सपना है।

जलशक्ति मंत्री ने उन कम्पनियों को आड़े हाथ लिया जिनके काम में कमी पाए जाने पर उनको नोटिस दी गई है।

रामपुर में ध्वस्त हो गया आजम खां किला, बीजेपी के आकाश सक्सेना ने लहराया जीत का परचम

नामामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने कम्पनियों के प्रमुखों से कहा कि कोई फील्ड में परेशान करता है तो सीधे बताइये। एजेंसियां, स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारी मिलकर टीम भावना के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी कीमत पर ग्रामीण परिवारों तक हर घर नल पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। इसलिए टीम भावना से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बरेली, शाहजहांपुर, अमरोहा, चित्रकूट जिले प्रगति कर रहे हैं। इन जिलों को आदर्श मानकर पूरी ताकत से काम करने का आह्वान किया।

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक प्रिय रंजन कुमार भी बैठक में मौजूद रहे।

Tags: Jal Jeevan MissionLucknow NewsNamami Gange Projectswatantra dev
Previous Post

रामपुर में ध्वस्त हो गया आजम खां किला, बीजेपी के आकाश सक्सेना ने लहराया जीत का परचम

Next Post

पीएम की नीतियों के प्रति जनता के स्नेह की अभिव्यक्ति है बीजेपी की जीत: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
CM Yogi

पीएम की नीतियों के प्रति जनता के स्नेह की अभिव्यक्ति है बीजेपी की जीत: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Deepika Chikhaliya spoke on Karan Mehra-Nisha Rawal controversyDeepika Chikhaliya spoke on Karan Mehra-Nisha Rawal controversyDeepika Chikhaliya spoke on Karan Mehra-Nisha Rawal controversyDeepika Chikhaliya spoke on Karan Mehra-Nisha Rawal controversyDeepika Chikhaliya spoke on Karan Mehra-Nisha Rawal controversyDeepika Chikhaliya spoke on Karan Mehra-Nisha Rawal controversyDeepika Chikhaliya spoke on Karan Mehra-Nisha Rawal controversyDeepika Chikhaliya spoke on Karan Mehra-Nisha Rawal controversy

करण मेहरा-निशा रावल विवाद पर दीपिका चिखलिया बोलीं..

04/06/2021
pm modi

चक्रवती तूफान ताउते से हुए नुकसान का जायजा लेने आज गुजरात जाएंगे पीएम मोदी

19/05/2021
सुशील मोदी Sushil Modi

केंद्र के राहत पैकेज का लाभ किसानों तक पहुंचाने में सहयोग करे बैंक : सुशील

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version