• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामपुर में ध्वस्त हो गया आजम खां किला, बीजेपी के आकाश सक्सेना ने लहराया जीत का परचम

Writer D by Writer D
08/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, रामपुर
0
Akash Saxsena

Akash Saxena won in Rampur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। रामपुर विधानसभा पर हुए उपचुनाव (Rampur By-Election) में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर भाजपा की यह पहली जीत है। आजम खां की विधायकी रद्द होने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने सपा के उम्मीदवार आसिम राजा को 33 हजार से अधिक वोटों से मात दे दी है। सपा के प्रत्याशी को मात देकर आकाश सक्सेना ने रामपुर में आजम खां किला ध्वस्त कर दिया है।

अब तक रामपुर विधानसभा सीट (Rampur By-Election) को आजम खां का गढ़ माना जाता रहा है। इस सीट पर अब 18 बार चुनाव और दो बार उपचुनाव हुए हैं। इन चुनावों में 10 बार आजम खां ने और एक उपचुनाव में उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने जीत हासिल की है। इस सीट पर हुए 20 वें चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। 2002 के बाद यह पहला मौका है जब इस सीट का प्रतिनिधित्व आजम खां या उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं करेगा।

आजम खां विधानसभा का पहला चुनाव 1977 में लड़ा था जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वो 1980 से 1993 तक लगातार पांच बार आजम खां जीते। 1996 के विधानसभा चुनाव में आजम खां को दूसरी बार हार का सामान करना पड़ा। फिर 2002 से 2022 के पांच विधानसभा चुनावों में उन्होंने लगातार पांच बार जीत हासिल की। 2019 में आजम खां रामपुर संसदीय सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने विधानभा से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने जीत हासिल की थी।

डिंपल यादव ने रचा नया कीर्तिमान, जीत पर बोले अखिलेश- जनता ने दी ‘नेताजी’ को दी सच्ची श्रद्धांजलि

2022 के विधानसभा चुनाव में जेल रहते हुए आजम खां ने चुनाव लड़ा था और लगभग 55 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। इसके कुछ महीने के बाद ही नफरती भाषण के एक मामले में कोर्ट से सजा होने के बाद उनकी विधायकी रद्द कर दी गई। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव का एलान हुआ था। भाजपा ने आकाश सक्सेना को मैदान में उतारा जो 2022 के विधानसभा चुनाव में आजम खां के मुकाबले प्रत्याशी थी। आकाश को उस वक्त हार का सामना करना पड़ा था।

आजम खां ने अपने करीबी माने जाने वाले आसिम राजा को मैदान में उतारा था। उपचुनाव को लेकर 05 दिसंबर को मतदान हुआ। वोटों की गिनती बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे मंडी समिति में शुरू हुई। पहले 20 राउंड की गिनती में सपा के प्रत्याशी आसिम राजा बढ़त बनाए रखे, लेकिन 21 वें राउंड के बाद आकाश ने बढ़त बनाई। इसके बाद बढ़त का अंतर बढ़ता गया। 28 वें राउंड के बाद सपा के प्रत्याशी आसिम राजा मतगणना स्थल छोड़कर चले गए।

रामपुर के अब तक के विधायक

1952 फजलुल हक -कांग्रेस

1957 असलम खां – निर्दलीय

1962 बेगम किश्वर आरा कांग्रेस

1967 अख्तर अली खां -स्वतंत्र पार्टी

1969 एम अली खां कांग्रेस

1974 मंजूर अली खां कांग्रेस

1977 मंजूर अली खां कांग्रेस

1980 आजम खां जनता पार्टी (एस)

1985 आजम खां लोकदल

1989 आजम खां जनता दल

1991 आजम खां जनता पार्टी

1993 आजम खां सपा

1996 अफरोज अली खां कांग्रेस

2002 आजम खां सपा

2007 आजम खां सपा

2012 आजम खां सपा

2017 आजम खां सपा

2019 तजीन फात्मा सपा (उपचुनाव)

2022 आजम खां सपा

2022 आकाश सक्सेना भाजपा (उपचुनाव)

Tags: akash saxenaakash saxsenaAsim Rajaazam khanbjpLatest Rampur News in HindiRampur bypollRampur Hindi SamacharRampur News in HindiSamajwadi party
Previous Post

डिंपल यादव ने रचा नया कीर्तिमान, जीत पर बोले अखिलेश- जनता ने दी ‘नेताजी’ को दी सच्ची श्रद्धांजलि

Next Post

गुंडे-बदमाशों को दिया काम तो कम्पनियों की खैर नहीं : स्वतंत्र देव सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

13/08/2026
CM Yogi
Main Slider

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी मौन पदयात्रा

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

‘देश के विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता’: मुख्यमंत्री धामी

13/08/2026
Farmers benefit directly from the Yogi government's export policy.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की निर्यात नीति से किसानों को सीधा लाभ, निवेश की नई लहर

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर तिरंगा फहराकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

13/08/2026
Next Post
Swatantra Dev

गुंडे-बदमाशों को दिया काम तो कम्पनियों की खैर नहीं : स्वतंत्र देव सिंह

यह भी पढ़ें

Poisonous Liquor

वोटिंग में फूटा जहरीली शराब का कहर, तीन लोगों की मौत

03/03/2022
cm dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2022 भारत के लिए विशेष उपलब्धियों से भरा रहा: सीएम धामी

25/12/2022
Eyes

इन मेकअप टिप्स से आपकी आंखें लगेगी बेहद खूबसूरत

17/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version