• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

Writer D by Writer D
07/09/2026
in Main Slider, मनोरंजन
0
Sanjay Dutt

Sanjay Dutt

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) का मजेदार अंदाज देखने को मिला। मंच पर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के साथ मौजूद संजय दत्त से जब मराठी में बोलने के लिए कहा गया तो अभिनेता ने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

कार्यक्रम में प्रताप सरनाईक मराठी भाषा को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इन दिनों वह सभी को मराठी सिखा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने संजय दत्त से भी मराठी में बोलने की अपील कर दी।

माइक हाथ में लेते ही संजय दत्त ने मराठी में बोलने के बजाय कहा, “प्रताप भाई, मैं 6 साल जेल में रहा, यरवदा में। तब भी मराठी नहीं सीख पाया। थोड़ा सीखा था।” अभिनेता के इस जवाब पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

संजय दत्त ने इसके बाद प्रताप सरनाईक के साथ अपने पुराने रिश्ते का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह मंत्री के आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें कार्यक्रम में बुलाया। संजय ने बताया कि दोनों करीब 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं।

दरअसल, महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी भाषा को लेकर बहस तेज है। परिवहन विभाग की ओर से मुंबई में ऑटो चालकों के लिए काम जारी रखने को लेकर मराठी के कुछ जरूरी वाक्यों की समझ से जुड़ा फैसला सामने आया है। इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

इसी बीच प्रताप सरनाईक का संजय दत्त से मराठी में बोलने का आग्रह भी चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि लंबे समय से मुंबई में रहने वाले संजय दत्त ने खुद सार्वजनिक रूप से कहा कि वह मराठी नहीं सीख पाए। इसके बाद कुछ यूजर्स ने महाराष्ट्र में मराठी को लेकर अपनाए जा रहे सख्त रुख की तुलना टैक्सी-ऑटो चालकों और छोटे कारोबारियों से जुड़े विवादों से की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त 2026 में आई अरबी फिल्म ‘7 Dogs’ में कैमियो करते नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उनकी पिछली थिएट्रिकल रिलीज अभिजीत मोहन वारंग की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘आखिरी सवाल’ थी।

Tags: Entertainment newsSanjay Dutt
Previous Post

शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं- सीएम योगी

Next Post

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार, हादसे में 7 मौतें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Transfer
Main Slider

UP में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 2000 से ज्यादा तबादले संभव

29/10/2026
Gold
Business

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

29/10/2026
Next Post
Satya Niketan building owner Hariram Bansal arrested.

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार, हादसे में 7 मौतें

यह भी पढ़ें

Arrested

44.60 करोड़ की चरस बरामद, दो अन्तरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

02/02/2023
Peacock Feather

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय , बरसेगा धन

23/07/2026
Investment

सिर्फ 100 रुपए निवेश कर बना सकते हैं लाखों का फंड, जानिए इन स्कीमों के बारे में

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version