Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंगाल के भाजपा अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कहा- टीएमसी कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटेंगे

दिलीप घोष

बंगाल के भाजपा अध्यक्ष के बिगड़े बोल

कोलकाता। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं को जूतों से पीटा जाएगा। इस पर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी।

घोष ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस बल के कर्मियों का एक समूह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस की 2021 के विधानसभा चुनावों में पराजय होगी। चौराहों पर इसके कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटा जाएगा।’

गोरखपुर में कोरोना के 388 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता आम जनता के बच्चों की शिक्षा का पैसा लूट रहे हैं। घोष ने कहा, ‘कुछ पुलिसकर्मी सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं। मैं अपनी डायरी में सब कुछ नोट कर रहा हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने वालों के खिलाफ 2021 के चुनावों के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।’

उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है।

बिहारी फर्स्ट के नारे का मांझी ने दिया जवाब, नए नारे के साथ लगाया पोस्टर

उन्होंने कहा, ‘हर सुबह, हमें हिंसा और हत्या की खबर मिलती है। क्या इसलिए लोगों ने सरकार बदली थी? यह भाजपा है जो राज्य में बदलाव लाने के लिए लड़ रही है और 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दी है, बंगाल में जब तक बदलाव नहीं आ जाता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।’

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने ‘परिवर्तन’ का नारा दिया था और 2011 के चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं, जूतों से पीटने के घोष के बयान पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने आपत्ति जताई। उन्होंने घोष को ऐसा करने की चुनौती दी। बंदोपाध्याय ने कहा, ‘अगर उनमें हिम्मत है, तो पहले मुझे जूतों से पीट कर दिखाएं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं।’

उन्होंने भाजपा नेता को अशिक्षित और असभ्य बताया।

Exit mobile version