Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बागपत : खेत से लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के दोघट इलाके में बदमाशों ने एक किसान की आज गोली मारकर हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र ने कहा कि दोघट के गांगनौली मार्ग पर किसान सुरेशपाल दोपहर बाद खेत से काम कर लौट रहा था। तभी मोटरसाइकिल पर कुछ अज्ञात बदमाश आए और उसे गोली मार दी और फरार हो गए।

यूपी सिपाही भर्ती : अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच व डॉक्यूमेंट सत्यापन 7 सितंबर से

किसान की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी है। हत्या किसने की और क्यो की, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।

नीट और जेईई पर छह गैर-भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों की याचिका पर आज होगा विचार

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Exit mobile version