• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंबाला में वॉटर सैल्यूट से हुआ बाहुबली ‘राफेल’ का स्वागत, जानिए क्या है वॉटर सैल्यूट ?

Desk by Desk
29/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
राफेल का वॉटर सैल्यूट के साथ स्वागत

राफेल का वॉटर सैल्यूट के साथ स्वागत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ‘बाहुबली’ राफेल विमान अंबाला एयरस्पेस पहुंच गए हैं। दोपहर तीन बजकर 08 मिनट पर पांचो राफेल विमान अंबाला पहुंचे। ये विमान फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके आए हैं। यहां वाटर सैल्यूट के साथ राफेल विमानों का स्वागत किया गया। बता दें कि भारत ने 36 राफेल विमान खरीदने के लिए चार साल पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था। लेकिन अभी पांच राफेल विमान भारत आए हैं।

अंबाला एयरबेस पर वायुसेना प्रमुख भी रहे मौजूद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राफेल के स्वागत के लिए अंबाला एयरबेस पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल RKS भदौरिया भी मौजूद रहें। बता दें कि आज आधिकारिक तौर पर राफेल विमान वायुसेना में शामिल नहीं होंगे, आज इन्हें सिर्फ रिसीव किया गया है। अंबाला में पूरी तैयारियों के साथ इनको रिसीव किया गया।

राफेल विमान की अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग, वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने किया स्वागत

कड़ी सुरक्षा में हुई राफेल की लैंडिंग

गौरतलब है कि राफेल विमान के अंबाला में लैंडिंग से पहले सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए थे। पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई थी। साथ ही यहां सिर्फ आधिकारिक फोटोग्राफी को इजाजत दी गई थी, अन्य किसी तरह की फोटोग्राफी पर बैन लगाया गया था। वहीं आसपास के गांव वालों से कहा गया है कि वो अपने घरों की छतों पर ना आएं।

जानिए क्या होता है वाटर सैल्यूट

वाटर सैल्यूट का मतलब पानी से सलामी देना होता है। विमान सेवा क्षेत्र में वाटर सैल्यूट का मतलब स्वागत करना भी होता है. मिलिट्री एयरक्राफ्ट और एयरलाइन सर्विस को एयरपोर्ट पर लैंड करने पर सम्‍मान देने के लिए वाटर सैल्यूट दिया जाता है। इस सैल्‍यूट में आमतौर पर आग बुझाने वाली दो गाड़ियां एयरक्राफ्ट पर पानी की बौछार करती हैं। किसी भी नए एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और इसके टेकऑफ के समय वाटर सैल्‍यूट दिया जाता है। इस परंपरा का मकसद एयरक्राफ्ट का आभार जताना भी होता है। वाटर सैल्‍यूट में जो भी व्‍हीकल्‍स होते हैं वो सभी सम संख्‍या जैसे 2, 4,6 या 8 होते हैं।

Rafel Aircraft : लैंडिंग से पहले राफेल के पायलट और नाैसेना में हुई बात, सुनें दोनों ने क्या-क्या कहा

कब हुई थी इस परंपरा की शुरुआत

माना जाता है कि भारत में वाटर सैल्यूट की शुरुआत 30 साल पहले 1990 में हुई थी। विशेषज्ञों के मुताबिक एयरक्राफ्ट के अलावा शिप्‍स को भी इसी तरह से सैल्‍यूट दिया जाता है। 2016 में जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे तो ला गौर्डिया एयरपोर्ट पर उन्हें वाटर सैल्यूट दिया गया था।

Tags: 24ghante online.comambala newsFranceIndian AirforcerafaleRafale aircraftRafale dealअंबालाफ्रांसभारतीय वायुसेनाराफेलराफेल की भारत में एंट्रीराफेल विमान की अंबाला एयरबेस पर लैंडिंगराफेल सौदावॉटर सैल्यूट के साथ राफेल का स्वागत
Previous Post

भारत की धरती पर सुरक्षित लैंड हुआ राफेल विमान, देखें VIDEO

Next Post

बाहुबली राफेल ने भारतीय धरती को चूमा, तो राजनाथ बोले- अब दुश्मनों को सोचना होगा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राष्ट्रीय

योग संपूर्ण विश्व के लिए एक संजीवनी का कार्य करता है योग: धामी

15/06/2025
Ahmedabad Plane Crash
क्राइम

Ahmedabad Plane Crash: 31 लोगों के DNA सैंपल मैच, अब तक कुल 12 शव परिवारों को सौंपे

15/06/2025
CM Dhami
Main Slider

केदारनाथ में एक के बाद एक हादसे… चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक, CM ने जारी किए कड़े निर्देश

15/06/2025
Seven killed in helicopter crash in Gaurikund area
Main Slider

केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित सात लोगों की मौत

15/06/2025
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

15/06/2025
Next Post
अब दुश्मनों को सोचना होगा

बाहुबली राफेल ने भारतीय धरती को चूमा, तो राजनाथ बोले- अब दुश्मनों को सोचना होगा

यह भी पढ़ें

Mehbooba Mufti

महबूबा मुफ्ती की मां को ED ने भेजा समन, जानें पूरा मामला

07/07/2021
Raid

संजय सिंह के बाद ये नेता-मंत्री ED की रडार पर, इन राज्यों में एक साथ छापेमारी

05/10/2023
Mohammed Shami

मोहम्मद शमी को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, इस मामले में फिर होगी सुनवाई

06/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version