• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में अब बाहुबली नहीं बल्कि बजरंगबली नजर आते हैं : शाह

Writer D by Writer D
02/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बदायूं, राजनीति
0
amit shah

amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर अपराधी तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुये केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून का सिक्का चलता है और अब राज्य में बाहुबली नहीं बल्कि बजरंगबली दिखायी देते हैं।

सहसवान के इस्लाम नगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी डीके भारद्वाज के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये शाह ने कहा ‘‘ बुआ (मायावती)-बबुआ (अखिलेश यादव) की सरकारो में गुंडाराज था। जो जितना बड़ा दंगाई था, उसे उतना बड़ा सपाई समझा जाता था। गरीबों को कोई पूछने वाला नहीं था। 2017 में राज्य की सत्ता में आयी योगी सरकार ने माफिया और अपराधी तत्वों पर नकेल कसी जिसका परिणाम है कि आज माफिया तीन जगह दिखायी देते है। वे या तो जेल में है या प्रदेश से बाहर है और या तो सपा का प्रत्याशी है।

उन्होने कहा “ सपा के जमाने मे बाहुबली और माफिया का बोलबाला था। उनके साथ आज़म खान, अतीक अहमद, इमरान मसूद और मुख्तार अंसारी दिखते थे। अब तीन साल आए , ये नही दिख रहे है क्योंकि इनका ठिकाना बदल गया है अब ये जेल में है। सपा बसपा ने प्रदेश को लूटा जबकि योगी ने भला किया। प्रदेश में अब बाहुबली की जगह बजरंग बली दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने अपने कार्यकाल में दो हजार करोड़ रूपये की अवैध संपत्ति माफियाओं से मुक्त करायी। अखिलेश सरकार में विकास के लिये रेड लाइट और अपराधियों के लिये ग्रीन लाइट थी मगर हालात आज इसके उलट है। ”

शाह ने कहा “ अखिलेश ने मेरे सामने संसद में कहा था कि कश्मीर से धारा 370 हटाना खतरनाक फैसला साबित होगा। खून की नदियां बहेंगी मगर मै बताना चाहता हूं खून की नदियां छोड़िये एक कंकड़ तक नहीं फेंका गया।”

उन्होने कहा कि अखिलेश कहते हैं कि यूपी की कानून व्यवस्था सही नहीं है, वे झूठ बोलते है। योगी सरकार में अपराधों में उल्लेखनीय कमी हुयी है। कोई भी आज़ बहन बेटी का सम्मान नही छीन सकता है। गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करना अब दूर की कौड़ी है। पहले सिर्फ खास धर्म और जाति की सुनी जाती थी जबकि अब हर वर्ग की समस्या का निराकरण किया जा रहा है।

गृह मंत्री ने कहा कि गुंडों माफियाओं को 200 फुट जमीन में घुसाना है तो एक बार फिर कमल खिलाना पड़ेगा।मोदी सरकार में सबका काम हुआ है। बिजली, घर, शौचालय बैंक एकाउंट खुलवाने के काम मोदी ने किया। अखिलेश कहते थे कि भाजपा का टीका मत लगवाना। टीका न लिया होता तो तीसरी लहर में हालत खराब होती। कोरोना के कठिन समय में गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया। सपा बसपा की सरकार होती तो ये अनाज नेपाल चला जाता।

Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

शिवपाल को झटका, प्रसपा जिला कार्यकारिणी का सामूहिक इस्तीफा

Next Post

बंदूक व तमंचे वाले बुन्देलखण्ड में बनेगी ऑटोमेटिक रायफल : डॉ. दिनेश शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

UP PET
Main Slider

UP PET रिजल्ट कब होगा जारी, यहां करें चेक

08/11/2025
winter Session
राजनीति

1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, सेशन में होंगी 15 बैठकें

08/11/2025
Ravi Kishan-Tej Pratap
Main Slider

चुनाव के बीच एयरपोर्ट पर तेजप्रताप और रवि किशन की मुलाकात, सियासी अटकलें तेज

08/11/2025
PM Modi
Main Slider

कट्टा सरकार नहीं चाहिए…. सीतामढ़ी में PM मोदी की दहाड़

08/11/2025
Navdeep Rinwa
उत्तर प्रदेश

ECE ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की SIR अभियान में जुड़ने की अपील

08/11/2025
Next Post

बंदूक व तमंचे वाले बुन्देलखण्ड में बनेगी ऑटोमेटिक रायफल : डॉ. दिनेश शर्मा

यह भी पढ़ें

गृह मंत्री अनिल विज की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

28/09/2021
AK Sharma

नगर निकायों में मूलभूत जरूरतों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता: एके शर्मा

16/11/2023
petrol-diesel

महीने के पहले दिन पेट्रोल-डीजल ने लगाई आग, जानें अपने शहर के रेट

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version