• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस मुस्लिम परिवार ने बकरे के चित्र वाला केक काटकर मनाई बकरीद, दिया यह संदेश

Writer D by Writer D
29/06/2023
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश
0
Bakrid

Bakrid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। ताजनगरी में गुरुवार को बकरीद (Bakrid ) का पर्व मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक से बढ़कर एक कीमती बकरों की कुर्बानी दी। लेकिन, मोहब्बत की निशानी वाली इस नगरी में पर्व मनाने के अंदाज को लेकर एक परिवार काफी चर्चा में है। दरअसल, यह परिवार खुद तो कभी किसी जानवर की हत्या करता नहीं है, साथ ही अन्य लोगों को भी कुर्बानी के नाम पर बेजुबानों की हत्या न करने के लिए प्रेरित करता है। इस परिवार ने बकरे के चित्र वाला केक काटकर बकरीद पर्व मनाता आ रहा है। इस बार भी इसी तरह केक काटकर पर्व मनाया।

हम बात कर रहे हैं शाहगंज क्षेत्र के आजमपारा, शेरवानी मार्ग, तिरंगा मंजिल निवासी नवाबगुल चमन शेरवानी के परिवार की। यह परिवार पिछले छह वर्षों से बकरीद (Bakrid ) पर बकरे के चित्र वाला केक काटकर इसे ही कुर्बानी मान लेता है। पूरा परिवार इस तरह पर्व मनाने से काफी प्रसन्न भी रहता है। चमन शेरवानी पहली बार राष्ट्रीयगीत वंदे मातरम तथा तिरंगा प्रेम के चलते सुर्खियों में आए थे।

चमन शेरवानी वंचित समाज इंसाफ पार्टी वीआईपी से फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रत्याशी भी रह चुके हैं। चमन शेरवानी की तिरंगा फैमिली का मानना है कि ईश्वर ने खाने के लिए तमाम नियामत पैदा की है। फिर अपने भोजन के लिए किसी जीव की हत्या करना मुनासिब नहीं है। बहुत ही कम लोग शर्यती तौर पर तरीके से कुर्बानी करते हैं। बाकी लोग पर्व के नाम पर अपनी दौलत की नुमाइश करते हुए गरीब लोगों की गरीबी का मजाक बनाते हैं।

उनका मानना है कि  शर्यती तौर पर उस जानवर की कुर्बानी करनी चाहिए, जिससे हमें लगाव हो। हमने उसे बचपन से अपने परिवार के सदस्य की तरह पाला हो। यदि हम ऐसा करें तो हमारी इच्छा ही नहीं हो सकती कि उस जानवर का मीट खा सकें। लोग एक दिन पहले दौलत के बल पर जानवर लेकर आते हैं। अगले दिन उसे अल्लाह के नाम पर इब्राहिम साहब की याद बताकर हत्या कर देते हैं। यह कुर्बानी नहीं बल्कि जीव हत्या है।

शांति-सौहार्द के साथ यूपी में मनी बकरीद, नहीं हुई सड़कों पर नमाज़

चमन शेरवानी का कहना है कि सदियों पूर्व हजरत इब्राहिम साहब ने अल्लाह की राह में अपने तमाम पसंदीदा जानवरों को कुर्बान करने के बाद अपने बेटे को जुबा करना चाहा। लेकिन, अल्लाह सिर्फ कुर्बानी करने वाले की नियत देखता है। अल्लाह ने उनके बेटे की जगह एक जानवर भेड़ पैदा कर दी। तब से ही जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला चला आ रहा है। जब इंसान की जगह जानवर आ सकता है तो जानवर की जगह जानवर के फोटो वाला केक काटकर परंपरा क्यों नहीं अदा की जा सकती।

कहा कि आज दौलतमंद लोग कुर्बानी के नाम पर जीव हत्या करते हैं। गरीबों का हक मारते हैं। कुर्बानी करने वाले को सबसे पहले अपने मां-बाप, भाई-बहन और पड़ोसियों का हक अदा करना चाहिए। उसके बाद कुर्बानी जायज है। जबकि ऐसे लोग भी कुर्बानी कर रहे हैं, जो केवल ईद और बकरा ईद और कभी-कभी जुम्मे को नमाज अदा करते हैं। उसके बाद मस्जिद की तरफ मुड़कर भी नहीं देखते हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो आदमी को नमाजी होना चाहिए। ईमानदार होना चाहिए। अपने भाई-बहन, मां-बाप का फर्ज अदा करना चाहिए। खैरात और जकात करने के बाद कुर्बानी जायज है। जबकि, लोग अपनी खैरात और फितरा सदका तक नहीं निकालते। मेरा मानना है कि यदि देशभर के मुसलमान ईमानदारी के साथ जकात निकाल दें तो देश में 80 फीसदी भुखमरी खत्म हो जाएगी। चमन शेरवानी की इस पहल पर शहर से लेकर गांव तक के लोगों ने सराहना की है।

Tags: agra newsBakridbakrid 2023eco-friendly Bakridup news
Previous Post

फिल्म ब्लाइंड का ट्रेलर रिलीज, एक्शन मोड में दिखीं सोनम कपूर

Next Post

4062 पदों पर निकली हैं भर्तियां, 10वीं पास वाले भी करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

6 killed after being hit by Kalka Express
Main Slider

यूपी में बड़ा रेल हादसा! कालका एक्सप्रेस ने छीनी 6 ज़िंदगियां, कई घायल

05/11/2025
Chaitra Purnima
धर्म

विवाह में आ रही अड़चन तो कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय

05/11/2025
Coconut Oil
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक, मिलेगा गुलाबों सा ग्लो

05/11/2025
Dum Aloo Lucknowi
Main Slider

स्वाद से भरपूर हैं दम आलू, भोजन को बनाएगी स्पेशल 

05/11/2025
Chaitra Purnima
धर्म

कार्तिक पूर्णिमा के दिन न करें ये काम, अशुभ परिणामों से घिर जाएगा जीवन

05/11/2025
Next Post
J&K High Court

4062 पदों पर निकली हैं भर्तियां, 10वीं पास वाले भी करें आवेदन

यह भी पढ़ें

Mangal Dev

मंगल देव करने वाले है गोचर, इन जातकों को मिलेंगे शुभ परिणाम

01/09/2023
Google

भारत में गूगल ने लॉन्च किया ‘सर्च कार्ड’ फीचर, जानें कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

11/08/2020
Dinesh Sharma

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा- व्यापारियों की समृद्धि के बगैर देश की उन्नति नहीं

03/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version