• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बलिया गोलीकांड : बीजेपी विधायक बोले- धीरेंद्र ने सेल्फ डिफेंस में चलाई गोली

Desk by Desk
16/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बलिया, राजनीति
0
बलिया गोलीकांड Ballia firing

बलिया गोलीकांड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

बलिया। बलिया गोलीकांड मामले में बरैया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू का बचाव किया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने दुर्जनपुर की घटना को क्रिया का प्रतिक्रिया बताया है। उन्होंने कहा कि आप लोग जिसे आरोपी बता रहे हैं, उसके पिता को उन्होंने डंडे से मारा गया। उन्होंने किसी के पिता, किसी की माता, किसी की भाभी और किसी की बहू को कोई मारेगा तो क्रिया की प्रतिक्रिया होगी ही।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है कि प्रशासन इस मामले में एक तरफा कार्रवाई कर रहा है

साथ ही सुरेंद्र सिंह ने घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है कि प्रशासन इस मामले में एक तरफा कार्रवाई कर रहा है। सुरेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी धीरेंद्र ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, नहीं तो पीड़ित पक्ष उसको और उसके परिवार को जान से मार देते। विधायक ने कहा कि डब्ल्यू सिंह के परिवार की 6 महिलाएं और 2 पुरुष घयाल हैं। प्रशासन को दोनों पक्षों पर बराबर कार्रवाई करनी चाहिए।

मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार
इस बीच मुख्य आरोपी धीरेंद्र को पकड़ने के लिए एडिशनल एसपी संजय कुमार के नेतृत्व में 12 टीमें बनाई गई हैं। डीआईजी आजमगढ़ गांव में कैंप कर रहे हैं। डीआईजी सुभाष दुबे ने बताया कि मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के साथ 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। बलिया डीएम श्रीहरि प्रताप ने बताया कि एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह का भाई गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अलावा पांच अन्य गिरफ्तार हुए हैं। धीरेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक की हत्या की।

जानिए क्या है बलिया गोलीकांड?

दुर्जनपुर व हनुमानगंज की कोटे की दो दुकानों के लिए पंचायत भवन पर बैठक बुलाई गई थी। एसडीएम बैरिया सुरेश पाल, सीओ बैरिया चंद्रकेश सिंह, बीडीओ बैरिया गजेंद्र प्रताप सिंह के साथ ही रेवती थाने की पुलिस फोर्स मौजूद थी। दुकानों के लिए 4 स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन किया था।

दुर्जनपुर की दुकान के लिए दो समूहों के बीच मतदान कराने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वोटिंग वही करेगा, जिसके पास आधार या कोई दूसरा पहचान पत्र होगा। एक पक्ष के पास कोई आईडी प्रूफ नहीं था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। धीरेंद्र ने जयप्रकाश उर्फ गामा पाल पर ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Tags: बलिया गोलीकांड
Previous Post

बिहार चुनाव: PM मोदी 12 रैलियों में करेंगे प्रचार

Next Post

रेलवे ने 17 से शताब्दी चलाने की कर दी है घोषणा

Desk

Desk

Related Posts

Pregnancy
Main Slider

बेहद खूबसूरत अहसास है मां बनना, जानें प्रेग्नेंसी के शुरूआती लक्षण

15/02/2026
Egg Chicken Mughlai Paratha
Main Slider

संडे के नाश्ते में ले एग चिकन मुगलई पराठे का स्वाद

15/02/2026
Brownie
Main Slider

बच्चों के लिए बनाएं सॉफ्ट ब्राउनी, नोट करें रेसिपी

15/02/2026
Makhana Raita
Main Slider

लंच में बनाएं मखाने का रायता, स्वाद ऐसा की बार-बार मांगेंगे लोग

15/02/2026
UP Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

14/02/2026
Next Post
Shatabdi express शताब्दी

रेलवे ने 17 से शताब्दी चलाने की कर दी है घोषणा

यह भी पढ़ें

Pension

सीएम योगी का पेंशन पोर्टल खत्म करेगा पेंशनरों की मुश्किलें

30/04/2022
CM Dhami

उत्तराखंड स्थापना के बाद 2022 में पहली बार टूटा मिथक, जब जनता ने भाजपा को चुना: धामी

22/03/2024
Health

योगी सरकार ने चिकित्सा को दिये 3500 करोड़, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा विस्तार

22/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version